रतलाम के चर्च में सेवा और उपचार के नाम पर धर्मांतरण, लोग बोले- बीमारी ठीक करते हैं प्रभु मचार
Pratibha ranaa | Published:
Ratlam Religion Conversion
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि आदिवासियों को बहला फुसलाकर ईसाई धर्म का प्रसार किया जा रहा है। आदिवासियों को बीमारी ठीक करने के नाम पर चर्च में बुलाया जाता है।
RATLAM@ आमीन हुसैन.
रतलाम में उपचार के बहाने लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर बीमारी ठीक करने के नाम पर आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा था।
प्रार्थना सभा में 190 से ज्यादा आदिवासी जुटे थे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने चर्च में आकर हंगामा कर दिया। वहीं हिंदू संगठन के शिकायत पर एक व्यक्ति ( प्रभु मचार) गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच- पड़ताल में पुलिस को प्रभु मचार के पास से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार प्रोटेक्शन काउंसिल दिल्ली का एक अपॉइंटमेंट सर्टिफिकेट भी मिला है। इस पर प्रभु मचार का नाम लिखा है। इसी व्यक्ति का इस संस्था के नाम का एक आईडेंटी कार्ड भी है।
जानकारी के मुताबिक आदिवासी बाहुल्य ग्राम आमलीपाड़ा में सड़क से काफी दूर एक खेत में चर्च बनाकर आदिवासियों को बीमारियां और दुख- दर्द ठीक करने का झांसा देकर ईसाई बनाया जा रहा था। इस चर्च में हर रविवार को प्रार्थना का आयोजन किया जाता है।
रविवार की प्रार्थना में आने वाले लोगों को भोजन भी यहीं कराया जाता था। आयोजन में आस- पास के गांव के कई आदिवासी महिला- पुरुष आते हैं। लोगों का कहना है कि कई सालों से वह किसी ना किसी बीमारी से परेशान हैं। कई जगह दिखाने के बाद भी ठीक नहीं हुए, लेकिन चर्च में प्रेयर करने पर उनकी सारी बीमारियां ठीक हो गई हैं।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चर्च संचालित करने वाले प्रभु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रतलाम में उपचार के बहाने लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर बीमारी ठीक करने के नाम पर आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा था।
प्रार्थना सभा में 190 से ज्यादा आदिवासी जुटे थे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने चर्च में आकर हंगामा कर दिया। वहीं हिंदू संगठन के शिकायत पर एक व्यक्ति ( प्रभु मचार) गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच- पड़ताल में पुलिस को प्रभु मचार के पास से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार प्रोटेक्शन काउंसिल दिल्ली का एक अपॉइंटमेंट सर्टिफिकेट भी मिला है। इस पर प्रभु मचार का नाम लिखा है। इसी व्यक्ति का इस संस्था के नाम का एक आईडेंटी कार्ड भी है।
सेवा और उपचार के नाम पर धर्मांतरण
रविवार की प्रार्थना में आने वाले लोगों को भोजन भी यहीं कराया जाता था। आयोजन में आस- पास के गांव के कई आदिवासी महिला- पुरुष आते हैं। लोगों का कहना है कि कई सालों से वह किसी ना किसी बीमारी से परेशान हैं। कई जगह दिखाने के बाद भी ठीक नहीं हुए, लेकिन चर्च में प्रेयर करने पर उनकी सारी बीमारियां ठीक हो गई हैं।
आदिवासी लोग प्रेयर के लिए पहुंचे थे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
By Arohi Raj
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav