रतलाम से बालाघाट तक बदहाल स्टेडियम,इधर नए खेल परिसर पर 962 करोड़ खर्च की तैयारी

Atul Dwivedi | Sept 23, 2026, 20:42 IST
Share
mp-sports-complex-ground-woes
mp-sports-complex-ground-woes

मध्यप्रदेश सरकार 140 विधानसभा क्षेत्रों में नए खेल परिसर बनाएगी। इस पर 962.50 करोड़ खर्च होंगे। द सूत्र की पड़ताल में भोपाल, रतलाम और बालाघाट के पुराने खेल मैदानों की हालत खराब मिली।

मध्यप्रदेश सरकार अब खेल परिसर यानी खेल स्टेडियम बनाएगी। सरकार 140 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर बनाएगी। जिसमें 100 ऐसे होंगे जहां इंडोर और आउटडोर दोनों तरह की सुविधाएं होंगी। इसके लिए सरकार ने 962.50 करोड़ रुपए खर्च करने का मन बनाया है। लेकिन जो खेल स्टेडियम पहले से मौजूद हैं, क्या उनकी हालत ठीक है ? क्या वहां खेल हो सकते हैं ? इन्हीं सारी बातों की पड़ताल द सूत्र ने इस रिपोर्ट में की है।

10 एकड़ मिलेगी जमीन

प्रदेश के 55 जिलों की 230 विधानसभाओं में खेल स्टेडियम या परिसर पहले से बने हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों को छोड़कर बाकी 140 विधानसभाओं में नए परिसर बनाने की योजना है। इसके लिए 10-10 एकड़ जमीन दी जाएगी। निर्माण में 893 करोड़ रुपए और संचालन में लगभग 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 40 परिसरों में सिर्फ आउटडोर स्टेडियम होंगे। सरकार यहां हेलीपैड भी बनाने का काम करेगी।

377ec4e5-c7f
377ec4e5-c7f


मौजूदा खेल परिसरों की हालात कैसी ?

द सूत्र की टीम ने भोपाल, रतलाम, विदिशा, बालाघाट जैसे जिलों की पड़ताल की। भोपाल के भौंरी में वार्ड नंबर 3 पर मौजूद विधायक खेल मैदान की हालात बड़ी दयनीय है। इस मैदान को देखकर लगता ही नहीं कि यहां कोई खेल हो सकता है। बारिश के बाद जो कीचड़ हुई उसकी वजह से गड्ढे हो गए हैं। मैदान पूरी तरह उबड़ खाबड़ और खस्ताहाल दिखाई दे रहा है। मैदान में गाय भैंस चरती जरूर नजर आ जाएंगी।

f4ba9061-c05
f4ba9061-c05


रतलाम में क्या हाल ?

रतलाम में मौजूद खेल परिसर पूरी तरह खस्ता हालत में नजर आया। कहीं बारिश का पानी भरा है। तो कहीं पानी सूखने के बाद कीचड़ मचा है। बैठने के लिए बेंच की जो हालत है, उस पर न ही बैठा जाए तो अच्छा है। स्टेडियम में जहां बैठने की व्यवस्था है वहां गंदगी ही गंदगी है। सीढ़ियों पर काई और धूल का डेरा है। स्टेडियम में इंसान तो नहीं दिखाई दे रहे हालांकि आवारा कुत्ते वहां टहलते नजर आ जाएंगे।

5 करोड़ देने की हुई थी घोषणा

रतलाम में मौजूद हमारे साथी आमीन हुसैन बताते हैं कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यहां रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। तब नेहरू स्टेडियम के विकास और सुधार के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई थी। लेकिन एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया, स्टेडियम आज भी वैसा का वैसा पड़ा है। अब रतलामवासी इंतजार में हैं कि सरकार फंड दे, जिससे स्टेडियम की सूरत बदली जा सके।

bd142d12-555
bd142d12-555


विदिशा में क्या हाल ?

विदिशा में मौजूद खेल परिसर की जब द सूत्र ने पड़ताल की तो यहां स्थिति थोड़ी बेहतर तो है, लेकिन साफ सफाई की और गुंजाइश है। स्टेडियम में लगी टाइल्स टूटने लगी हैं। आसपास गंदगी भी नजर आती है। हालांकि मैदान के अंदर स्थिति उतनी बुरी नहीं है।

बालाघाट में सबसे खराब स्थिति

बालाघाट का खेल मैदान तो किसी खेत की तरह नजर आता है। ऐसा खेत जिसमें हाल फिलहाल में पानी डाला गया हो। चारों तरफ सिर्फ पानी और कीचड़। रही सही कसर मैदान पर पड़ी रेत और गिट्टी से पूरी हो जाती है। हमारे साथी पूनम राउत के मुताबिक जिला मुख्यालय में अंबेडकर चौक के नजदीक ही ये खेल मैदान है। मैदान का नाम उत्कृष्ट है, लेकिन इसकी हालात सबसे दयनीय।

यह खबरें भी पढ़ें...

23 साल पुराने केस में MLA गणेश बंसल को राहत, पत्नी-बेटी की गिरफ्तारी पर भी रोक

अंगद की तरह जमे एमपी के अफसरों पर GAD का बड़ा एक्शन, सतना से मंडला तक के अफसर शामिल

ESB की सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में विवाद, पूर्व विधायक सकलेचा का रतलाम सेंटर पर आरोप

ESB की एक दिन में दो परीक्षा की समस्या सुलझी, तारीख बदली, लेकिन PSC की ये परीक्षा भी फंसी

Tags:
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • विदिशा
  • स्टेडियम
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी