MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर बने IAS, यहां देखें पूरी लिस्ट
Dablu Kumar | Sept 08, 2025, 14:13 IST
ias
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर आईएएस बन गए हैं। 2023 की डीपीसी में 8 अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति मिली। वहीं, 2024 की डीपीसी में भी 8 अधिकारियों को यह मौका मिला है।
मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 16 अफसर अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बन गए हैं। 2023 और 2024 की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) बैठकों में इन अफसरों का चयन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 2023 की डीपीसी में 8 अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति मिली। वहीं, 2024 की डीपीसी में भी 8 अधिकारियों को यह अवसर मिला। इस तरह कुल 16 अफसर अब राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंच गए हैं। मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा में यह बड़ा बदलाव है।
यहां देखें पूरी लिस्ट...
![158d0bdb-0f6]()
1. नारायण प्रसाद नामदेव
2. डॉ. कैलाश बुंदेला
3. नंदा भालवे कुशरे
4. अनिल कुमार डामोर
5. सविता झनिया
6.सारिका भूरिया
7. कमल सोलंकी
8. जितेन्द्र सिंह चौहान
1. संतोष कुमार टैगोर
2. निशा डामर
3. राकेश कुशरे
4. शैली कनश
5. रोहन सक्सेना
6. कविता बटला
7. सपना अनुराग जैन
8. आशीष कुमार पाठक
असल में, 2023 के लिए डीपीसी प्रस्ताव मुख्य सचिव के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। इसमें एसएएस और नॉन एसएएस पदों का प्रस्ताव था। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने इसका विरोध किया। एसएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा। कुछ अधिकारियों ने अपनी सीनियरिटी को लेकर हाईकोर्ट में केस दायर किया। इन कारणों से डीपीसी की बैठक आयोजित नहीं हो सकी।
राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के 2024 के पांच पदों को आईपीएस अवॉर्ड दिए जाने हैं। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को मई में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आईएएस अवॉर्ड की डीपीसी के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएस अवॉर्ड की डीपीसी भी जल्द ही आयोजित होगी। इस प्रक्रिया में रापुसे के 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।
राज्य सरकार आईएएस अवॉर्ड के लिए बिना किसी विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से संबंधित सीनियर अपर कलेक्टरों की सूची तैयार कर यूपीएससी को भेजती है। यूपीएससी अध्यक्ष एक सदस्य को डीपीसी के लिए नामित करते हैं। यह सदस्य मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के साथ बैठक करके सूची को अंतिम रूप देते हैं। समिति द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के बाद इसे डीओपीटी को भेजा जाता है, जहां से डीपीसी की बैठक तय होती है और बैठक के बाद आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧 👩
ias promotion | mp ias news | MP News
जानकारी के अनुसार, 2023 की डीपीसी में 8 अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति मिली। वहीं, 2024 की डीपीसी में भी 8 अधिकारियों को यह अवसर मिला। इस तरह कुल 16 अफसर अब राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंच गए हैं। मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा में यह बड़ा बदलाव है।
यहां देखें पूरी लिस्ट...
158d0bdb-0f6
2023 की सूची (SCS)
2. डॉ. कैलाश बुंदेला
3. नंदा भालवे कुशरे
4. अनिल कुमार डामोर
5. सविता झनिया
6.सारिका भूरिया
7. कमल सोलंकी
8. जितेन्द्र सिंह चौहान
2024 की सूची (SCS)
2. निशा डामर
3. राकेश कुशरे
4. शैली कनश
5. रोहन सक्सेना
6. कविता बटला
7. सपना अनुराग जैन
8. आशीष कुमार पाठक
इसलिए नहीं हुई थी डीपीसी
IPS अवॉर्ड की भी डीपीसी जल्द
क्या है आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧 👩
ias promotion | mp ias news | MP News
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari