एमपी : राजगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, संगीन इल्जाम, जलती चिता से पुलिस ने निकाले टुकड़े

Sandeep Kumar | Jul 24, 2024, 24:11 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-23T234007.184
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-23T234007.184

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक विवाहिता की मौत के मामले में उस वक्त नया मोड आ गया, जब पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उस महिला का अंतिम संस्कार बीच में ही रुकवा दिया और जलती चिता से...

एमपी के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले उसके परिजनों को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर उसके अवशेषों का इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस ने यह कार्रवाई मृत महिला के परिजनों से मिली शिकायत के बाद की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और हमें मौत की सूचना दिए बिना उसकी अंत्येष्टि कर रहे हैं।

ग्रामीणों से मिली परिजनों को सूचना

मृत महिला का नाम रीना था, उसके परिजनों को ग्रामीणों से बेटी की मौत होने और उसका अंतिम संस्कार किए जाने की बात पता चली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि रीना तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। तब वह बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आ रही थी। ऐसे में अचानक उसकी मौत होना और हमें बताए बिना उसकी अंत्येष्टि करना शक करने वाला है। महिला की मायका टांडीखुर्द गांव में था, जबकि उसका ससुराल लक्ष्मणपुरा में था।

पुलिस ने बुझाई चिता की आग

पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला के परिजन पुलिस के साथ पहले उसके ससुराल गए, लेकिन जब वहां कोई नहीं मिला तो फिर वे गांव के श्मशान पहुंचे। वहां चिता में रीना का शव जल रहा था और आसपास ससुराल का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने चिता की आग को बुझाते हुए परिजनों की मदद से उसके शव के अवशेषों को इकट्ठा किया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार को उसका पीएम होने की जानकारी दी गई।

ससुराल पक्ष का साजिश से इनकार

हालांकि महिला के ससुराल वालों ने बहू की मौत में किसी तरह की साजिश होने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि रीना की मौत किसी जहरीले जीव के काटने से हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

एसएचओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर रजनीश सिरोटिया ने बताया कि मृतक महिला के ससुराल वालों ने दावा किया है कि उसकी मौत किसी जहरीले जानवर के काटने से हुई है। इस बात का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। लिहाजा अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत
  • पुलिस ले गई अधजला शव
  • पीएम रिपोर्ट का इंतजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती