मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025: 10 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट आज

Manya Jain | Jan 27, 2025, 14:25 IST
Share
mp shikshak bharti 2025
MP TEACHER REQUIREMENT

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के तहत 10,000 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए होगी।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 10 हजार 758 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इस भर्ती में आवेदन 28 जनवरी 2025 से शुरू होकर 11 फरवरी तक चली थी। जिसमें बदलाव करते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को अब 17 मार्च कर दिया गया है। शिक्षक बनने का सपना रखने वाले उम्मीदवार के लिए यह आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और योग्यता (Eligibility and Qualification)

माध्यमिक शिक्षक (Secondary Teacher)

सब्जेक्ट टीचर (Subject Teacher): संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन और दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed)। स्पोर्ट्स टीचर (Sports Teacher): फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन। म्यूजिक टीचर (Music Teacher): म्यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा।
प्राइमरी शिक्षक (Primary Teacher)

स्पोर्ट्स टीचर (Sports Teacher): फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन।
डांस टीचर (Dance Teacher): डांस में डिग्री या डिप्लोमा।
म्यूजिक टीचर (Music Teacher): म्यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

फीस (Application Fee):

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपए
  • एमपी के निवासी SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग: 250 रुपए

वेतन (Salary):

शिक्षकों को 25,300 रुपए से 32,800 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

परीक्षा शेड्यूल (Exam Schedule)

  • परीक्षा 20 मार्च 2025 से शुरू होगी।
  • दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।
  • दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • परीक्षा राज्य के 13 शहरों में आयोजित होगी, जिनमें बालाघाट, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फोटो, सिग्नेचर, योग्यता प्रमाण पत्र जैसे सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • बता दें कि, चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के आधार पर होगा।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
    आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी।
  2. शिक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन और बी.एड., और प्राथमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन या डिप्लोमा अनिवार्य है।
  3. परीक्षा की तारीखें क्या हैं?
    परीक्षा 20 मार्च 2025 से शुरू होगी।
  4. आवेदन शुल्क कितना है?
    सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹250।
  5. परीक्षा कहां आयोजित होगी?
    परीक्षा 13 शहरों में आयोजित होगी, जिनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन आदि शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती
  • MPESB
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
  • MP Government Jobs 2025
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट