MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी टीईटी के आवेदन की तारीख बढ़ी

Sandeep Kumar | Sept 04, 2026, 21:41 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, एमपी टीईटी की तारीख बढ़ी, 18 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, एमपी में भारी बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP TET की तारीख बढ़ी, 18 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन तारीख बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक 18 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। डेढ़ लाख शिक्षकों ( mp tet exam ) में से अभी सिर्फ 12 हजार ने आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह परीक्षा हो रही है। परीक्षा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




एमपी में भारी बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सीधी में सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विंध्य क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




पिनाकल डिजायर के 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट में संजय अग्रवाल, नीना, रितू, धालीवाल पर FIR

इंदौर में साल 2014-15 के दौरान सबसे चर्चित रियल एस्टेट ब्रांड पिनाकल था। यह आशीश दास पुप्पेंद्र बढे़रा के प्रोजेक्ट थे। इसमें तीन प्रोजेक्ट थे जिसमें एक पिनाकल ड्रीम्स, दूसरा पिनाकल ग्रांड और तीसरा पिनाकल डिजायर था। उस समय इस ब्रांड के लिए बालीवुड स्टार भी प्रचार करते थे और उनकी राशि भी लगी थी।



इस प्रोजेक्ट के पिनाकल ड्रीम्स का मामला एनसीएलटी में सुलझ चुका है। वहीं डिजायर भी एनसीएलटी में चल रहा है। वहीं पिनाकल ग्रांड का मामला आयकर से लेकर अन्य जांच में उलझा है। अब इसी ग्रांड की निपानिया स्थित जमीन की धोखाधड़ी को लेकर क्राइम ब्रांच में एफआईआर हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




एमपी में एक साल में कम हुए 2,426 स्कूल, जीतू पटवारी ने मांगा सीएम मोहन से जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। यह पत्र मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की घटती संख्या को लेकर है। एक साल में प्रदेश में 2,426 स्कूल कम हो गए हैं। इसी दौरान शिक्षकों की संख्या बढ़ गई है। पटवारी ने इस पूरे मामले पर सरकार से साफ जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त; कहा, कई आदेशों के बाद भी हो रहे ट्रांसफर

जबलपुर हाईकोर्ट में ग्राम रोजगार सहायकों के तबादलों का मामला पहुंचा है। इस मामले में अदालत ने अब सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने विभाग से तबादलों की पूरी जानकारी मांगी है। साथ ही पूरी प्रक्रिया को लेकर व्हाइट पेपर मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम में 4 मुद्दों पर बात, पोस्टर पर वेन्यू रीजनल पार्क

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है। इसमें युवाओें के रजिस्ट्रेशन में कांग्रेस जुट गई है। वहीं जगह को लेकर तय हो गया है कि यह नेहरू स्टेडियम में नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर का फर्जी IAS निकला बड़ा धोखेबाज, पहले SI बनकर महिलाओं को दिया शादी का झांसा

इंदौर में घर के बाहर IAS-District collector की फर्जी नेमप्लेट लगाकर रौब झाड़ने वाले हिमांशु पांचाल की कहानी सामने आने लगी है। पुलिस भी इसके खुलास से चौंक गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में नाम बदलने की सियासत तेज, RGPV बदला अब बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी समेत किन नामों पर नजर

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मशहूर अंग्रेजी साहित्यकार शेक्सपियर ने कहा था नाम में क्या रक्खा है। लेकिन मध्यप्रदेश आइए, यहां सब कुछ नाम में ही है। एक जगह या संस्थान का नाम बदलने का फैसला लागू भी नहीं हो पाता, कि सरकार दूसरा नाम बदल देती है। देखिए न पहले भोपाल की बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला लिया गया था। उसका क्या हुआ किसी को नहीं पता, और अब सरकार ने राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदलने का ऐलान कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बालाघाट में बच्चों की मौत: याचिका पर हाईकोर्ट सख्त- पहले रियलिटी चेक करो

एमपी टॉप न्यूज:बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र में 30 बच्चों की मौत का दावा किया गया है। इस पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ अखबार पढ़कर याचिका दायर करना काफी नहीं है। याचिकाकर्ता को अब ग्राउंड रियलिटी जांचकर रिपोर्ट पेश करनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • राहुल गांधी
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • पिनाकल डिजायर
  • MP TET
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें