mp-name-change-politics-rgpv-update
MP में नाम बदलने की सियासत तेज, RGPV बदला अब बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी समेत किन नामों पर नजर
Atul Dwivedi | Updated:
RGPV बदला अब बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी
मध्यप्रदेश में नाम बदलने की सियासत फिर तेज हो गई है। सरकार ने RGPV का नाम बदलकर तीन विश्वविद्यालय बनाने का फैसला लिया है। इससे पहले बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव अटका हुआ है।
समझें क्या है पूरा मामला
- MP सरकार ने RGPV का नाम बदलने का फैसला लिया।
- RGPV को तीन अलग विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा।
- भोपाल में मध्यभारत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
- बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी नाम प्रस्ताव अभी लंबित है।
- सरकार ने प्रशासनिक सुविधा और कौशल विकास बताया कारण।
नाम बदलने की सियासत परवान चढ़ी
इस बैठक में भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदलने और इसे तीन हिस्सों में बांटने का फैसला लिया गया। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक बोझ को कम करने के लिए आरजीपीवी को तीन अलग अलग हिस्सों में बांटा जा रहा है। लेकिन नाम क्यों बदला इस पर सरकार चुप है।
भोपाल में जो कैंपस है उसका नाम अब मध्यभारत प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय कर दिया गया है। जबकि उज्जैन में मालवा प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय के साथ, जबलपुर में महाकौशल प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का बदलना था नाम
हालांकि ये प्रस्ताव अब तक पास नहीं हो सका है। मामला उच्च शिक्षा विभाग के पास पेंडिंग है। उच्च शिक्षा से हरी झंडी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। यानी लगभग 4 महीने बाद भी ये तय नहीं हो सका है कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदला भी जाएगा या नहीं।
अब आरजीपीवी का नाम क्यों बदला ?
ये भी कहा जा रहा है कि क्योंकि मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। रीवा, जबलपुर, सागर या अलीराजपुर से छात्रों को छोटे मोटे काम के लिए भोपाल यूनिवर्सिटी के कैंपस आना पड़ता है। इससे छात्रों को परेशानी होती है। तीन हिस्सों में इसे बांटने से छात्रों को ही सुविधाएं मिलेंगी।
सरकार ये भी तर्क दे रही है कि उसका मकसद युवाओं को कौशल से जोड़ना है। अब विश्वविद्यालय में रोजगारन्मुखी कौशल का विकास किया जाएगा। इसलिए विश्वविद्यालय के नाम में प्रौद्योगिकी और कौशल शब्द जोड़ा गया है।
लगातार विवादों में रही है आरजीपीवी
कांग्रेस नाम बदलने पर हमलावर
द सूत्र से बोले आरिफ मसूद
उज्जैन से की थी नाम बदलने की शुरुआत
सड़कों के नाम भी बदल डाले
भोपाल में यहां के नाम बदलने की मांग
इंदौर 3 विधायक ने महापौर को लिखी थी चिट्ठी
जैसे राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज का नाम प्रतीक सेतु रखा गया था। अभी इसे राजेंद्र नगर ब्रिज के नाम से ही पहचाना जाता है। फूटी कोठी चौराहा ब्रिज का नाम संत सेवालाल के नाम किया।
इसे फूटी कोठी फ्लायओवर से ही जानते हैं। केसरबाग ब्रिज का नाम पूर्व महापौर नारायण राव धर्म के नाम है, लेकिन पहचान केसरबाग ब्रिज के नाम से ही है। पत्राचार भी इसी नाम से होता है। बंगाली चौराहा ब्रिज का नाम माधवराव सिंधिया के नाम से है। जुबां पर बंगाली चौराहा ही है।
शिवराज सरकार में बदले गए चार जगहों के नाम
5 नवम्बर 2021 को होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और बाबई का नाम माखननगर किया गया था। इसके बाद 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरूल्लागंज कस्बे का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया।
इसी अवधि में ही भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया। भोपाल के मिंटो हॉल का नाम बदलकर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर किया। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर किया गया।
इन स्थानों के नाम भी बदलने की भी उठती रही मांग
- वर्तमान नाम संभावित नया नाम
- भोपाल भू-पाल या भोजपाल
- जबलपुर त्रिपुरी या जबालिपुरम
- ग्वालियर गोपांचल
- विदिशा भेलसा या विदावती
- सीहोर सीधापुर
- ओंकारेश्वर मांधाता
- दतिया दिलीप नगर
- महेश्वर महिष्मति
FAQ
- RGPV का नया नाम क्या रखा गया है?
RGPV के भोपाल कैंपस का नाम मध्यभारत प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय रखा गया है। - RGPV को कितने हिस्सों में बांटा गया है?
RGPV को तीन अलग-अलग विश्वविद्यालयों में बांटने का फैसला लिया गया है। - मध्यप्रदेश में किन बड़े स्थानों के नाम बदले गए हैं?
होशंगाबाद, बाबई, नसरुल्लागंज, हबीबगंज रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों के नाम बदले गए हैं।
ये भी पढ़ें...
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, कार्यपरिषद का फैसला
RGPV बंटवारे पर शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार बोले- 585 कॉलेजों के दबाव से बिगड़ी व्यवस्था
RGPV पेपर चोरी मामले में नया मोड़: परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज प्रबंधन पर उठाए सवाल
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad