एमपी में भारी बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट

Sandeep Kumar | Updated:
Share
सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सीधी में सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विंध्य क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है।
  • भोपाल और इंदौर में भी लगातार बारिश हो रही है।
  • बारिश के खतरे को देखते हुए सीएम सक्रिय हुए।
  • कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
  • प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। गुरुवार शाम से भोपाल और इंदौर में भी लगातार बारिश जारी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने प्रभावित जिलों के सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

संसाधन जुटाने के निर्देश

सीएम मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि जरूरी संसाधन पहले से जुटाकर रखें। उन्होंने बताया कि आज शाम भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। सीएम ने साफ कहा है कि राहत और बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

विंध्य में बढ़ी मुश्किलें

वहीं विंध्य इलाके में लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। सतना, चित्रकूट, रीवा, सीधी और सिंगरौली में नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए बाणसागर बांध के कई गेट खोले गए हैं। इससे नीचे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है।

सोन नदी पर ऑरेंज अलर्ट

सीधी जिले में सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय जल आयोग (CWC – Central Water Commission) के 4 सितंबर सुबह 6 बजे के बुलेटिन के मुताबिक स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सोन नदी कोल्दह ब्रिज और चुरहट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोल्दह ब्रिज पर जलस्तर 238.30 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का स्तर 238.25 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 0.05 मीटर ऊपर बह रही है। राहत की बात यह है कि यहां जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है।

चुरहट में सोन नदी का जलस्तर 245.09 मीटर तक पहुंच गया है। यहां खतरे का स्तर 243 मीटर तय है। यानी नदी 2.09 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि चुरहट में जलस्तर घटने का रुझान देखा गया है।

कलेक्टर की सतर्कता

सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा एक्टिव मोड में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दोनों स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। कलेक्टर ने जिले के अमृत सरोवर, बांध, नदियों और चेक डैम की स्थिति जांचने के भी निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बारिश का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें...

पिनाकल डिजायर के 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट में संजय अग्रवाल, नीना, रितू, धालीवाल पर FIR

इंदौर में सीएम हाउस से फोन आया तो मोबाइल की खोज में दौड़ी 10 थानों की पुलिस

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, जानें कब मिलेगा



एमपी में मौसम में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में कड़केगी बिजली, राजस्थान में जल्द बदलेगा मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी में मौसम
  • भारी बारिश
  • सोन नदी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

By Arohi Raj

किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत

By Jageshwar Prasad

नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत