MP में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में कड़केगी बिजली, राजस्थान में जल्द बदलेगा मौसम
Amresh Kushwaha | Aug 30, 2026, 07:18 IST
मानसून अपडेट
MP और छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजस्थान में 3 दिन मौसम साफ रहने के बाद 2 सितंबर से मानसून दोबारा सक्रिय होगा...
Weather Update:मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का असर बढ़ने वाला है। मध्यप्रदेश में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी 30 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यहां अगले तीन दिन मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 2 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश फिर लौट सकती है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मध्यप्रदेश
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 30 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटे में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इसी सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
29 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 30 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा समेत प्रदेश के कई दूसरे जिलों में भी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
30 अगस्त से 31 अगस्त की सुबह तक सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
31 अगस्त की सुबह से 1 सितंबर की सुबह तक सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
सितंबर की शुरुआत में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सतना, शहडोल, डिंडोरी और मंडला में अति भारी बारिश हो सकती है।
वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और जलस्रोतों के पास जाने से बचें।
बारिश और आंधी के समय किसी सुरक्षित और पक्के भवन में रहें। तेज हवा चलने पर घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बहुत जरूरी न हो तो खराब मौसम के दौरान यात्रा करने से भी बचें।
बिजली चमकने के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्लग से निकाल देना बेहतर है। बिजली के खंभों, तारों और ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखें, जिनसे करंट फैलने का खतरा हो सकता है।
CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने 29 अगस्त को नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 30 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दायरा और तेजी दोनों बढ़ सकती है।
मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।
31 अगस्त को भी बारिश जारी रह सकती है। 1 सितंबर को भी कई इलाकों में पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगह भारी बारिश और बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ जगह भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 3 सितंबर को बारिश का असर और बढ़ सकता है।
इस दिन कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी संभव है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
बलरामपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में 32.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जगदलपुर में 6.4 मिलीमीटर बारिश हुई। दुर्ग में 3.6 मिलीमीटर पानी गिरा।
प्रदेश में अब तक की बारिश सामान्य के करीब है। हालांकि औसत से करीब 3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में खड़े न रहें।
बिजली कड़कने पर तुरंत पक्के घर में चले जाएं। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी कम करें। बिजली की लाइनों से दूरी बनाकर रखें।
किसानों को खुले में रखा अनाज और सामान सुरक्षित जगह रखने की सलाह दी गई है।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में शनिवार को लगातार दूसरे दिन मानसून कमजोर रहा। प्रदेश में कहीं खास बारिश नहीं हुई और ज्यादातर शहरों में आसमान साफ रहा। बारिश थमने से गर्मी भी बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
वहीं अलवर, टोंक, जोधपुर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले तीन दिन राजस्थान में मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है।
हालांकि, 2 सितंबर से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, इस समय मानसून ट्रफ अमृतसर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बस्ती और पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
यही वजह है कि राजस्थान में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्र जयपुर ने अगले तीन दिन तक राजस्थान में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई शहरों में तापमान बढ़ सकता है और दिन में गर्मी महसूस हो सकती है।
बारिश नहीं होने से खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में 2 सितंबर से मानसून दोबारा एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान तक पहुंच सकता है।
इसके चलते भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां फिर शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
यानी फिलहाल तीन दिन तक मौसम शांत रहेगा, लेकिन सितंबर की शुरुआत के साथ राजस्थान में एक बार फिर बारिश लौट सकती है।
ढाई महीने बाद भी एमपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, सामान्य से 11% कम बारिश
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट

मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
वहीं राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यहां अगले तीन दिन मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 2 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश फिर लौट सकती है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 30 अगस्त 2026
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटे में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इसी सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा समेत प्रदेश के कई दूसरे जिलों में भी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
30 अगस्त को बढ़ेगा बारिश का असर
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
31 अगस्त से 1 सितंबर तक भी बरसेंगे बादल
प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
सितंबर की शुरुआत में भी राहत नहीं
वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बिजली और तेज हवाओं से रहें सावधान
बारिश और आंधी के समय किसी सुरक्षित और पक्के भवन में रहें। तेज हवा चलने पर घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बहुत जरूरी न हो तो खराब मौसम के दौरान यात्रा करने से भी बचें।
बिजली चमकने के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्लग से निकाल देना बेहतर है। बिजली के खंभों, तारों और ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखें, जिनसे करंट फैलने का खतरा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 30 अगस्त 2026
मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।
कहां भारी बारिश का अलर्ट
एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।
31 अगस्त को भी बारिश जारी रह सकती है। 1 सितंबर को भी कई इलाकों में पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगह भारी बारिश और बिजली गिर सकती है।
सितंबर में भी बरसेंगे बादल
कुछ जगह भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 3 सितंबर को बारिश का असर और बढ़ सकता है।
इस दिन कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी संभव है।
अभी कैसा है मौसम
बलरामपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में 32.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जगदलपुर में 6.4 मिलीमीटर बारिश हुई। दुर्ग में 3.6 मिलीमीटर पानी गिरा।
प्रदेश में अब तक की बारिश सामान्य के करीब है। हालांकि औसत से करीब 3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
बिजली गिरने पर रहें सावधान
बिजली कड़कने पर तुरंत पक्के घर में चले जाएं। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी कम करें। बिजली की लाइनों से दूरी बनाकर रखें।
किसानों को खुले में रखा अनाज और सामान सुरक्षित जगह रखने की सलाह दी गई है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 30 अगस्त 2026
वहीं अलवर, टोंक, जोधपुर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले तीन दिन राजस्थान में मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है।
हालांकि, 2 सितंबर से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
फिलहाल कमजोर पड़ा मानसून
यही वजह है कि राजस्थान में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिन बारिश की संभावना कम
बारिश नहीं होने से खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
2 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
इसके चलते भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां फिर शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
यानी फिलहाल तीन दिन तक मौसम शांत रहेगा, लेकिन सितंबर की शुरुआत के साथ राजस्थान में एक बार फिर बारिश लौट सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar