इंदौर का फर्जी IAS निकला बड़ा धोखेबाज, पहले SI बनकर महिलाओं को दिया शादी का झांसा
Sanjay Gupta | Sept 04, 2026, 18:59 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में घर के बाहर IAS-District collector की फर्जी नेमप्लेट लगाकर रौब झाड़ने वाले हिमांशु पांचाल की कहानी सामने आने लगी है। पुलिस भी इसके खुलास से चौंक गई है।
इंदौर में घर के बाहर IAS-District collector की नेमप्लेट लगाने वाले राज सोनी उर्फ हिमांशु पांचाल को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद इसकी धोखाधड़ी की और कहानी सामने आ रही है। यह पहले सब इंस्पेक्टर बनकर महिलाओं को भी शादी का झांसा दे चुका है।
पांचाल की इच्छा थी कि वह यूपीएससी पास कर सरकारी नौकरी में जाए। चार साल पहले परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सका। बाद में एक साफ्टवेयर कंपनी में जुड़ गया। फिर वह रौब झाड़ने के लिए गुजरात में भी फर्जी थानेदार बन गया।
जांच में आया है कि हिमांशु पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) बनकर 25 से ज्यादा महिलाओं को लाखों रुपए का चूना लगा चुका है। इसके लिए उसने खुद को शादी की विविध साइट पर रजिस्टर्ड करा रखा था। यहां वह खुद को राकी पांचाल बताता था। इसके लिए एआई की जरिए पुलिस वर्दी में तस्वीरें अपलोड की थी। प्रोफाइल में फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस आईडी और फर्जी पुलिस दफ्तर की फोटो तक अपलोड की थी।
पुलिस की जांच के अनुसार वह शादी की साइट पर दोस्ती होने के बाद खुद पर विभागीय कार्रवाई, आर्थिक परेशानी या किसी जरूरी काम का हवाला देकर रुपए मांगने लगता था। इस तरह उसने कई महिलाओं से लाखों रुपए वसूले। बाद में पुलिस में शिकायत होने पर गिरफ्तार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद वह अहमदाबाद से भाग कर इंदौर आ गया।
अहमदाबाद में आकर वह रौब झाड़ने के लिए खुद को आईएएस बताने लगा। गाड़ी में इस नाम की प्लेट रखता था और घर के बाहर भी यही प्लेट लगा रखी थी।
हाल ही में वह तब निशाने पर आया तब वह एक फाइव स्टार होटल में खाना खाने गया। यहां आईएएस बताकर बिल नहीं दिया और कहा कि पीए बात करके दो घंटे में पेमेंट कर देगा। होटल प्रबंधन को शक हुआ तो उसकी शिकायत की।
एसीपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस ने उसके किराए के मकान की जांच की तो बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी मिली। इस पर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ लिखा था।
फर्जी IAS के घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखी फोटो फ्रेम भी मिली। साथ ही डायरी मिली, जिसमें कई सरकारी दफ्तरों के फोन नंबर मिले थे। बताया जा रहा है कि यह नंबर वह लोगों पर रौब झाड़ने के लिए फोन करके दिखावा करता था।
बताया जाता है कि फाइव स्टार होटल में पार्टी भी उसने अपने ड्राइवर से जुड़े 16 लोगों को दी थी। दरअसल वह यहां पर लोगों को नौकरी के लिए झांसा देकर ठगी करना चाहता था।
पांचाल ने होटल में बिल नहीं देने के बदले और रौब झाड़ने के लिए होटल के सहायक फ्रंट ऑफिस मैनेजर अमन वर्मा को एक पत्र देकर होटल की सेवा और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
BJP में वापस लौटे पार्षद जीतू यादव का हुआ मोहभंग, विवाद के बाद पार्टी का चिन्ह और लोगो हटाया
होटल सयाजी में गंदे खाने से नाराज युवती ने अपनी शादी का आयोजन निरस्त किया, 7 लाख वापस मांगे
इंदौर मेट्रो पकड़ेगी रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से अब घनी आबादी वाले रेडिसन तक चलेगी
इंदौर BJP नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र और कांग्रेस से आए नेताओं को मिली जगह
यूपीएससी में फेल हो गया था
एसआई बन महिलाओं को दिया शादी का झांसा
महिलाओं को फंसाकर रुपए मांगे
इंदौर में आईएस बताकर फाइव स्टार में खाना खाया
हाल ही में वह तब निशाने पर आया तब वह एक फाइव स्टार होटल में खाना खाने गया। यहां आईएएस बताकर बिल नहीं दिया और कहा कि पीए बात करके दो घंटे में पेमेंट कर देगा। होटल प्रबंधन को शक हुआ तो उसकी शिकायत की।
घर में डायरी और यह सब मिला
फर्जी IAS के घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखी फोटो फ्रेम भी मिली। साथ ही डायरी मिली, जिसमें कई सरकारी दफ्तरों के फोन नंबर मिले थे। बताया जा रहा है कि यह नंबर वह लोगों पर रौब झाड़ने के लिए फोन करके दिखावा करता था।
होटल में ठगी के लिए दी थी पार्टी
पांचाल ने होटल में बिल नहीं देने के बदले और रौब झाड़ने के लिए होटल के सहायक फ्रंट ऑफिस मैनेजर अमन वर्मा को एक पत्र देकर होटल की सेवा और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
BJP में वापस लौटे पार्षद जीतू यादव का हुआ मोहभंग, विवाद के बाद पार्टी का चिन्ह और लोगो हटाया
होटल सयाजी में गंदे खाने से नाराज युवती ने अपनी शादी का आयोजन निरस्त किया, 7 लाख वापस मांगे
इंदौर मेट्रो पकड़ेगी रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से अब घनी आबादी वाले रेडिसन तक चलेगी
इंदौर BJP नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र और कांग्रेस से आए नेताओं को मिली जगह
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar