MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी में 11 IAS के तबादले

Sandeep Kumar | Sept 05, 2026, 21:25 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, एमपी में 11 IAS अफसरों के तबादले, पांच को अतिरिक्त प्रभार, MP SAS Transfer:राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का तबादले, शिक्षकों को मिलेगी TET ऑफलाइन परीक्षा की सुविधा। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

आईएएस दिलीप कुमार बने सागर संभाग कमिश्नर, 11 IAS के तबादले, 5 को अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को 16 IAS अफसरों का फेरबदल किया है। सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी की जगह दिलीप कुमार को कमान सौंपी गई। सतेन्द्र सिंह को सचिव बनाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP SAS Transfer: ओमप्रकाश सनोडिया बने सिंहस्थ अपर मेला अधिकारी, 5 जिला पंचायत CEO भी बदले

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 अफसरों का तबादला किया है। अवर सचिव विंदना राजपूत के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षकों को मिलेगी TET ऑफलाइन परीक्षा की सुविधा, सीएम मोहन यादव का ऐलान

शिक्षक दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET ऑफलाइन भी कराई जाएगी। इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख शिक्षक शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

154 करोड़ के अंबेडकर ब्रिज को लेकर PWD बड़ा एक्शन, ठेकेदार से वसूलेगा मरम्मत का खर्च

भोपाल के अंबेडकर ब्रिज (ambedakar bridge ) में मरम्मत की जरूरत आ गई है। यह पुल 154 करोड़ रुपए में बना था। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का पूरा खर्च ठेकेदार से वसूलने का फैसला किया है। साथ ही ठेकेदार कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है। मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के कर्मों की माफी मांगें

सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर हैं। शनिवार को यहां पहुंचने पर वह पहले सांदीपनी स्कूल गए हैं और इसके बाद मेट्रो के दूसरे चरण का भी उद्घाटन करेंगे। आइए जानते हैं राहुल गांधी के दौरे पर सीएम मोहन यादव क्या बोले... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के पिनाकल ग्रांड घोटाले में IAS की जांच में ये भी दोषी, पुलिस की FIR में ये नाम गायब

इंदौर में साल 2014-15 के दौरान सबसे चर्चित रियल एस्टेट ब्रांड पिनाकल था। यह आशीष दास पुप्पेंद्र बढे़रा के प्रोजेक्ट थे। इसमें तीन प्रोजेक्ट थे जिसमें एक पिनाकल ड्रीम्स, दूसरा पिनाकल ग्रांड और तीसरा पिनाकल डिजायर था। उस समय इस ब्रांड के लिए बॉलीवुड स्टार भी प्रचार करते थे।

पिनाकल ड्रीम्स का मामला एनसीएलटी में सुलझ चुका है। वहीं डिजायर भी एनसीएलटी में चल रहा है। वहीं पिनाकल ग्रांड का मामला आयकर से लेकर अन्य जांच में उलझा है। इसी पिनाकल ग्रांड की निपानिया स्थित जमीन की धोखाधड़ी को लेकर क्राइम ब्रांच में एफआईआर हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीहोर ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से खुलेगा रोजगार का पिटारा, 2000 नई नौकरियां

सीहोर में देश की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई शुरू हुई है, जिससे करीब 2 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने 888 करोड़ रुपए की इस यूनिट का शुभारंभ किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार, विवाह सहायता योजना में 30 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप

मध्य प्रदेश में विवाह सहायता योजना में कथित करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की भोपाल टीम ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन और निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दागी को प्रभार दिया तो नपेंगे एसपी, जा सकती है कप्तानी

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय यानी पीएचक्यू (Police Headquarters) ने एक अहम आदेश जारी किया है। यह आदेश रिव्यू डीपीसी यानी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के बाद आया है। इसके तहत 157 सहायक उपनिरीक्षक यानी एएसआई को सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई पद पर प्रमोट किया गया है। यह आदेश कार्मिक शाखा ने जारी किया है। इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी के कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाने की मांग करने वाले BJP नेता खुद अटके, नहीं गा पाए पूरा गान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को घेरने वाले बीजेपी नेता खुद घिर गए। बीजेपी नेता नानूराम कुमावत की मांग थी कि इस कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम् गान हो। जब पत्रकारों ने उनसे गाने के लिए कहा तो अटक गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • IAS
  • ambedakar bridge
  • sas
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

By Kaushiki

एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar prasad

राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत