MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, डीसीपी ने की पुष्टि
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की हिरासत की पुष्टि हो गई है। राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों द्वारा नाना का नाम लिया गया था। इसके बाद नाना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। वहीं जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है और हमारे वकील पुलिस से बात कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
OBC आरक्षण मामले के लिए बनी विशेष बेंच, 15 जुलाई से नियमित सुनवाई
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित OBC आरक्षण मामले में आखिरकार सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया ने प्रशासनिक आदेश जारी कर जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष डिवीजन बेंच गठित कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ACS मनीष रस्तोगी समेत 3 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट, 15 जुलाई को कोर्ट में होना होगा पेश
जबलपुर हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में लगातार गैरहाजिर रहे अफसरों पर सख्त रुख अपनाया है। पूर्व आदेश का पालन नहीं करने पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनीष रस्तोगी समेत 3 अफसरों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लाड़ली बहना का इंतजार खत्म, इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड के मेहगांव से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर सकते हैं। मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC भर्ती में गेस्ट फैकल्टी को HC से झटका, उम्र छूट की मांग ठुकराई
जबलपुर हाईकोर्ट ने मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उम्र की छूट मांग रहे 8 गेस्ट फैकल्टी को राहत देने से इनकार कर दिया है। इन याचिकाकर्ताओं से जुड़े मामले की वजह से पिछली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट भी काफी समय तक अटका रहा था। डॉ. आशुतोष सिंह गौर समेत भोपाल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर के अतिथि विद्वानों ने नई भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट की मांग करते हुए रिव्यू पिटीशन दायर की थी। इस मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोनम रघुवंशी का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा, बड़ी बेंच में जा सकता है केस
राजा रघुवंशी इंदौर के कारोबारी थे। मई 2025 में शादी हुई थी, फिर वे हनीमून पर गए थे। दोनों पहले असम के कामाख्या मंदिर गए थे। इसके बाद वे मेघालय घूमने पहुंचे थे। 24 मई को परिवार का दोनों से संपर्क टूट गया था। तलाश के दौरान पुलिस को राजा का शव मिला था। शव मेघालय के वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला था। कुछ दिनों बाद सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली थी। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। 9 जून 2025 को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने प्रेमी और हत्यारों संग साजिश रची। आरोप है कि पति की हत्या पैसों के लिए करवाई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में एथेनॉल के नाम पर 1160 करोड़ का चावल घोटाला: कुपोषितों के निवाले से कमाया तगड़ा मुनाफा
देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को पर्यावरण के लिए अच्छी नीति माना जाता है। वहीं, मध्य प्रदेश में इसी नीति की आड़ में बड़ा खेल चल रहा है। एक मीडिया संस्थान की पड़ताल में यह घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि पांच लाख मीट्रिक टन यानी 50 लाख क्विंटल चावल में से ज्यादातर चावल एथेनॉल बनाने में इस्तेमाल ही नहीं हुआ। यह चावल फिर से सरकारी गोदाम में पहुंच गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1160 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हेड कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, कार में बंधक बनाकर पीटा
इंदौर के बाणगंगा में देवास के हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा पर महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। साथ ही आरोप है कि आरोपी ने कॉन्स्टेबल को कार में बंधक बनाकर मारपीट भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में शुरू हुई पदोन्नति पर हलचल, डीपीसी तैयारी पर बैठक
एमपी टॉप न्यूज:मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद सभी विभागों में पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठकें शुरू हो गई हैं। वहीं, सीएम के अपने गृह विभाग में ही पुलिस अधिकारी अभी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। द सूत्र की खबर के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नगर निगम के भ्रष्ट बेलदार असलम खान को जब्त 3 करोड़ की ज्वेलरी नहीं मिलेगी वापस
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:हाल ही में जिला कोर्ट ने एक आवेदन पर लोकायुक्त को आदेश दिया था। इस आदेश में 70 लाख रुपए की गारंटी पर असलम खान के परिवार को जब्त ज्वेलरी लौटाने के निर्देश दिए गए थे। अब हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के इस आदेश पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...