OBC आरक्षण मामले के लिए बनी विशेष बेंच, 15 जुलाई से नियमित सुनवाई

Neel Tiwari | Jul 09, 2026, 18:12 IST
Share
OBC आरक्षण मामले के लिए बनी विशेष बेंच
Photograph: (THESOOTR)

JABALPUR. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित OBC आरक्षण मामले में आखिरकार सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया ने प्रशासनिक आदेश जारी कर जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष डिवीजन बेंच गठित कर दी है।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • OBC आरक्षण मामले के लिए विशेष डिवीजन बेंच का गठन।
  • जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ करेंगे सुनवाई।
  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया ने जारी किया प्रशासनिक आदेश।
  • 2019 से लंबित 91 याचिकाओं पर 15 जुलाई से नियमित सुनवाई।
  • जस्टिस विनय सराफ को फिर से बेंच में शामिल किया गया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में वर्ष 2019 से लंबित OBC आरक्षण से जुड़े बहुचर्चित प्रकरणों को लेकर बड़ा आदेश सामने आया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया ने प्रशासनिक आदेश जारी कर इन मामलों की सुनवाई के लिए विशेष डिवीजन बेंच गठित कर दी है।

आदेश के अनुसार अब जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ इन सभी मामलों की सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट के प्रधान रजिस्ट्रार (न्यायिक) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिट याचिका क्रमांक 5901/2019 (अशिता दुबे एवं अन्य बनाम कलेक्टर, जबलपुर एवं अन्य) सहित इससे जुड़े सभी मामलों को नई व्यवस्था के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा।

बेंच बदलने से अटकी थी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने OBC आरक्षण से जुड़े इन मामलों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ में विस्तृत सुनवाई शुरू हुई थी।

याचिकाकर्ताओं की बहस पूरी होने के बाद 16 जून से राज्य सरकार का पक्ष सुना जाना था, लेकिन इसी बीच जस्टिस संजीव सचदेवा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हो गए और जस्टिस विनय सराफ का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ हो गया। इसके कारण नियमित सुनवाई बाधित हो गई।

बाद में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की बेंच ने 16 और 24 जून को सुनवाई करते हुए नियमित सुनवाई का कार्यक्रम तय किया था।

यहां सबसे बड़ी समस्या यहां आ रही थी कि दोनों पूर्व जजों के न होने के कारण मामले की पूरी सुनवाई दोबारा से शुरू हो रही थी। अब जस्टिस विनय सराफ के डिविजनल बेंच में होने के कारण इस बड़ी समस्या से राहत मिलेगी।



OBC आरक्षण मामले के लिए बनी विशेष बेंच
OBC आरक्षण मामले के लिए बनी विशेष बेंच


जस्टिस विनय सराफ फिर शामिल

OBC वर्ग की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर और अधिवक्ता विनायक प्रसाद शाह ने बताया कि चूंकि जस्टिस विनय सराफ इस मामले में पहले से विस्तृत सुनवाई कर चुके हैं, इसलिए सुनवाई की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें फिर से विशेष बेंच में शामिल किया गया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के 8 जुलाई के प्रशासनिक आदेश के बाद अब सभी 91 याचिकाओं की सुनवाई जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष डिवीजन बेंच करेगी।

15 जुलाई से रोजाना होगी नियमित अंतिम सुनवाई

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब OBC आरक्षण मामले की नियमित अंतिम सुनवाई 15 जुलाई से शुरू होगी। सुनवाई प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगी, जिससे वर्षों से लंबित इस विवाद के जल्द निस्तारण की उम्मीद बढ़ गई है।

प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों और उम्मीदवारों की निगाहें अब 15 जुलाई पर टिकी हैं, क्योंकि इसी सुनवाई से 27 प्रतिशत OBC आरक्षण से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण कानूनी विवाद की अंतिम दिशा तय होने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का 30.86 करोड़ के विकास कार्य का ऐलान, UCC भी इसी महीने

बीजेपी कार्यसमिति बैठक: जिलाध्यक्ष पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड, वाहन शेयरिंग पर जोर

प्रमोशन पर सीएम मोहन यादव ने मांगा अपडेट, विभागवार बताए अबतक कितनी हुई पदोन्नति

एमपी कैबिनेट: मध्यप्रदेश में सीधे होगी डॉक्टरों की भर्ती, बदले नियुक्ति के नियम

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • OBC आरक्षण
  • जस्टिस विनय सराफ
  • डिवीजन बेंच
  • जस्टिस आनंद पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज