प्रमोशन पर सीएम मोहन यादव ने मांगा अपडेट, विभागवार बताए अबतक कितनी हुई पदोन्नति
Sandeep Kumar | Jul 08, 2026, 19:11 IST
प्रमोशन पर सीएम ने मांगा अपडेट
मुख्यमंत्री ने लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत नौ दिन में हुई पदोन्नति का ब्यौरा मांगा है। सीएम सचिवालय ने सभी विभागों को आज शाम तक विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- एमपी में पदोन्नति को लेकर सीएम सचिवालय सक्रिय हुआ।
- विभागों से नौ दिन की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई।
- सभी सचिवों को जानकारी अपलोड करने के निर्देश मिले।
- विभागवार और पदवार प्रमोशन विवरण देना होगा।
- सीएम जल्द पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।
सीएम ने पहले भी दी थी हिदायत
बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने पदोन्नति से जुड़ी जानकारी मांगी। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को निर्देश जारी किए।
जीएडी का पत्र, आज ही देनी होगी जानकारी
विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जानकारी आज ही अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में देरी नहीं चाहता।
3f218fac-5b2
क्यों उठाया गया यह कदम
बाद में सीएम सचिवालय ने अब तक हुई पदोन्नति की जानकारी मांग ली। जानकारी के अनुसार कई विभागों में पदोन्नति की बाट जोह रहे कर्मचारियों से सीनियर अफसर यह कहते सुने गए कि शिकायत आई है, इसलिए पदोन्नति नहीं हो पाएगी।
कर्मचारियों में थी नाराजगी
आगे क्या होगा
FAQ
- सीएम ने क्या जानकारी मांगी है?
मुख्यमंत्री ने नौ दिन में हुई विभागवार पदोन्नति का पूरा ब्यौरा मांगा है। सभी विभागों को यह जानकारी आज ही देनी होगी। - विभागों को जानकारी कहां अपलोड करनी होगी?
जीएडी द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक पर विभागों को पदोन्नति का विवरण दर्ज करना होगा। यह लिंक सचिवालय ने सभी विभागों को भेजा है। - यह कदम क्यों उठाया गया?
कुछ विभागों में पदोन्नति नहीं होने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। इसके बाद सीएम सचिवालय ने सख्ती दिखाते हुए जानकारी मांगी।
ये भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में एक साथ 190 अधिकारियों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर
13 तक धड़ल्ले से हो सकेंगे प्रमोशन, DPC पर तीखी बहस, वीडियो दिखाने की चुनौती
प्रमोशन में आरक्षण मामला एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में लिस्ट, 7 को फिर सुनवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari