MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज

Sandeep Kumar | Jun 12, 2026, 21:38 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की खारिज की याचिका, हनी ट्रैप: मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह की जमानत याचिका खारिज, उमंग सिंघार सहित कई विधायक हिरासत में। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को राहत देने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार, 12 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो तब उसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने साफ किया कि ऐसे मामलों में न्यायिक दखल की एक सीमा होती है। इस समय वह चुनावी प्रक्रिया को नहीं रोक सकता। इस फैसले के साथ ही मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मीनाक्षी ने राज्यसभा चुनाव में अपना नामांकन रद्द होने को लेकर याचिका लगाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मुरैना हनी ट्रैप मामला: मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह की जमानत याचिका खारिज

मुरैना हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने अपराध को गंभीर माना। दूसरी आरोपी मीरा कुशवाहा अब भी फरार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राष्ट्रपति भवन जा रहे कांग्रेस नेता उमंग सिंघार सहित कई विधायक हिरासत में

दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल मच गया है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में राष्ट्रपति भवन जा रहे एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



स्कूलों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिलों से करोड़ों डकारने वाले बेफिक्र

DPI कमिश्नर बदलते ही मैहर-सतना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्कूल मरम्मत घोटाले की जांच रुक गई है। स्कूलों में बिना टेंडर बुलाए प्राचार्यों ने मरम्मत कराते हुए फर्जी बिलों से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आ गया MP Board Second Exam Result 2026, जानें कैसे करें चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज (12 जून) जारी हौ गया है। ये 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए हुई थी जो पहली परीक्षा में पास नहीं हो सके। रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। मध्य प्रदेश में लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि, पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को आया था। जो छात्र उस परीक्षा में सफल नहीं हुए, उनके लिए दूसरा मौका दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मीनाक्षी नटराजन केस: नामांकन फार्म भरने से शुरू हुईं ये तीन गलतियां करती गई कांग्रेस

राज्यसभा की तीनों सीट अब बीजेपी के पाले में चली गई है। मप्र में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी है। इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं और उनकी रणनीतिक खामियां खुलकर सामने आ गई हैं। अब निशाने पर मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सभी आएंगे। सवाल तो यह भी उठ रहे हैं कि क्या वाकई यह रणनीतिक चूक थी या कोई और वजह रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ATS ने भोपाल में संदिग्ध युवक को पकड़ा, मोबाइल में मिली पाकिस्तानी PDF फाइल

भोपाल के काजी कैंप इलाके से ATS ने एक युवक को पकड़ा है। उसकी पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। उसके मोबाइल से कथित जिहादी पीडीएफ दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



प्रमोशन में आरक्षण: SC ने कहा 90 दिन में फैसला, एमपी में 116 दिन से इंतजार

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुनवाई के बाद मामले अनिश्चितकाल तक सुरक्षित नहीं रह सकते। हाईकोर्ट्स के लिए तीन महीने की समय-सीमा तय की गई। जजमेंट डिलीवरी को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। मध्य प्रदेश का प्रमोशन में आरक्षण मामला 116 दिन से सुरक्षित है। कानूनी और प्रशासनिक हलकों में सवाल यह है कि फैसला अभी तक क्यों नहीं आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




सौरभ शर्मा को रेगुलर जमानत के बाद अब अस्थायी राहत से भी हाईकोर्ट का इनकार

मध्य प्रदेश के आरटीओ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौरभ शर्मा जेल में है। हाईकोर्ट ने उसकी 60 दिन की अस्थायी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत का विस्तृत आदेश अभी अपलोड नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




सिंगरौली उप पंजीयक की सेवा समाप्त, तीसरी संतान बनी वजह, जानें मामला

मध्यप्रदेश में सरकारी सेवा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। सिंगरौली के उप पंजीयक ( Deputy Registrar ) अशोक सिंह परिहार की सेवा दो बच्चों के नियम के उल्लंघन पर समाप्त कर दी गई है। अशोक सिंह की तीसरी संतान का जन्म 2003 में हुआ था। महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय ने यह आदेश 11 जून 2026 को जारी किया। पूरा मामला विभागीय जांच के बाद सामने आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रतलाम में ग्रामीणों ने किया पथराव: महिला पुलिसकर्मी घायल, 20 हिरासत में

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का पलसोड़ी क्षेत्र शुक्रवार को फिर सुर्खियों में आया। रतलाम निवेश क्षेत्र विरोध (Ratlam investment area protest) के बीच भारी बवाल हुआ। अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ खदेड़ी और 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे ने पत्नी से करवाया हमला, दूसरी महिला ने की फायरिंग

मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद राजघराने की बहू संयोगिता सिंह पर परसमनिया गढ़ी में एक महिला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी महिला सुनीता परिहार ने उन पर नौ गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल संयोगिता सिंह को तुरंत रीवा के विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल संयोगिता, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह की पत्नी हैं। पुलिस के मुताबिक इस खूनी हमले के पीछे पारिवारिक और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रिटायर्ड आईएएस नियाज खान बोले-मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबरन नसबंदी का कानून बने

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने देश की बढ़ती आबादी को नासूर बताते हुए सरकार से जबरन नसबंदी कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में लूट रही नकली पुलिस, क्राइम ब्रांच अधिकारी के बाद पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख की लूट

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर में नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटा जा रहा है। पहले नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट की गई। अब गुरुवार को इंदौर में नकली पुलिसकर्मी बनकर स्क्रैप कारोबारी के रिश्तेदार से 30 लाख की लूट हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ट्विशा शर्मा के पिता ने लीगल एड के वकीलों पर लगाए आरोप, वकील को बताया समर्थ का दोस्त

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकीलों पर आरोपी पक्ष की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अफसरों की खींचतान में फंसा करोड़ों का निवेश, सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

एमपी टॉप न्यूज:मध्यप्रदेश में सिया (SEIAA) और पर्यावरण विभाग के बीच तनातनी बढ़ गई है। अध्यक्ष शिवनारायण चौहान ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर अधिकारियों पर गड़बड़ी और 300 करोड़ का निवेश अटकाने के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • नियाज खान
  • विधायक नागेंद्र सिंह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • मीनाक्षी नटराजन