सौरभ शर्मा को रेगुलर जमानत के बाद अब अस्थायी राहत से भी हाईकोर्ट का इनकार

Neel Tiwari | Jun 12, 2026, 16:20 IST
Share
पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को झटका
पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को झटका

मध्य प्रदेश के आरटीओ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौरभ शर्मा जेल में है। हाईकोर्ट ने उसकी 60 दिन की अस्थायी जमानत याचिका खारिज कर दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाईकोर्ट ने सौरभ शर्मा की 60 दिन की अस्थायी जमानत खारिज की।
  • पहले जिला अदालत और हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत भी खारिज की थी।
  • पत्नी दिव्या तिवारी की स्वास्थ्य समस्या और बच्चों की जिम्मेदारी तर्क कोर्ट ने खारिज किया।
  • ईडी ने 108 करोड़ रुपए की संपत्ति और सोना जब्त किया था।
  • सह-आरोपियों ने सौरभ शर्मा पर संपत्ति और निवेश का वास्तविक नियंत्रण बताया।

सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से एक और झटका

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उसकी 60 दिन की अस्थायी जमानत (टेंपरेरी बेल) याचिका खारिज कर दी है। लेकिन हाईकोर्ट के केस स्टेटस में याचिका को खारिज दर्शाया गया है। इससे पहले सौरभ शर्मा की नियमित जमानत याचिका भी जिला अदालत और बाद में हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी थी। अब टेंपरेरी बेल पर भी राहत नहीं मिलने से उसके जेल से बाहर आने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।



saurabh-sharma-high-court
saurabh-sharma-high-court


क्या था सौरभ शर्मा का दावा

सौरभ शर्मा ने याचिका में कहा कि उसकी पत्नी दिव्या तिवारी डिविएटेड नेजल सेप्टम और क्रोनिक साइनसाइटिस से पीड़ित हैं। उन्हें फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (FESS) की आवश्यकता है। याचिका में ऑपरेशन और रिकवरी के दौरान पत्नी की देखभाल के लिए उसकी मौजूदगी जरूरी बताई गई। साथ ही दो नाबालिग बच्चों की जिम्मेदारी का हवाला देकर 60 दिन की अस्थायी जमानत मांगी गई। अदालत ने इन तर्कों को पर्याप्त नहीं माना और राहत देने से इनकार कर दिया।

14ba86eb-341
14ba86eb-341


क्या है पूरा मामला?

परिवहन आरक्षक ने 28 हजार रुपए मासिक वेतन के बावजूद 108 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां अर्जित कीं। ईडी ने नकदी, सोना, अचल संपत्तियां और निवेश जब्त किए। मेंदोरी से बरामद इनोवा वाहन में 11.60 करोड़ रुपए नकद और लगभग 51.893 किलोग्राम सोना मिला। कुल 108.24 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को ईडी ने जब्त, फ्रीज या अटैच किया। हाईकोर्ट पहले भी मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए नियमित जमानत देने से इनकार कर चुका है।

जांच में पत्नी, मां, सास और सहयोगियों ने बयान दिए। उन्होंने वित्तीय फैसलों और कंपनियों की जिम्मेदारी सौरभ शर्मा पर डाली। कई सह-आरोपियों ने भी निवेश और संपत्तियों का नियंत्रण उसका बताया। अदालत के सामने पत्नी की बीमारी और पारिवारिक जिम्मेदारी थी। दूसरी ओर करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराध के आरोप थे। टेंपरेरी बेल खारिज होने के बाद सौरभ शर्मा को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली।

FAQ

  1. सौरभ शर्मा कौन है?
    सौरभ शर्मा मध्य प्रदेश परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक है। उस पर 108 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति का आरोप है। वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है।
  2. सौरभ शर्मा से कितनी संपत्ति बरामद हुई?
    ईडी ने कुल 108.24 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त या अटैच की है। इसमें नकदी, सोना और अचल संपत्तियां शामिल हैं। मेंदोरी से इनोवा कार में नकदी और सोना मिला था।

ये भी पढ़ें...

आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा केस में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस: ED रिपोर्ट में लोकायुक्त पर उठे सवाल, चूक से मिली थी डिफॉल्ट जमानत

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हाईकोर्ट को बताएगा: चेक पोस्ट से कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा भी करोड़ों कमाता है

51 किलो सोना, करोड़ों की नकदी… सौरभ शर्मा केस में जब्ती की तैयारी

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान