51 किलो सोना, करोड़ों की नकदी… सौरभ शर्मा केस में जब्ती की तैयारी

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन सिंह गौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों की करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। आयकर विभाग ने इस मामले में एक अहम फैसला लिया है।

author-image
Sourabh Bhatnagar
New Update
income tax action against saurabh sharma

पूरा मामला क्या है?

यह मामला 18 और 19 दिसंबर 2025 की रात का है। भोपाल के मेंडोरी इलाके में एक इनोवा कार से 51.8 किलोग्राम सोना और 11.6 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे।

इस मामले की जांच आयकर विभाग ने शुरू की थी। आयकर विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने भोपाल स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) की कार्रवाई को सही बताया है। साथ ही, सौरभ शर्मा को सोने का असली मालिक भी घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा ने 52 किलो सोना प्रीतम से खरीदा था, लोकायुक्त छापे के समय दुबई से फोन कर कार ड्राइवर से हटवाई

अस्थायी कुर्की का फैसला

आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने अगस्त 2025 में पीबीपीटी अधिनियम, 1988 के तहत इस संपत्ति की अस्थायी कुर्की की थी।

उस समय इन संपत्तियों की कीमत करीब 52 करोड़ रुपए बताई गई थी, लेकिन अब इनकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास हो गई है। जानकारी के अनुसार, अब इस संपत्ति को पूरी तरह जब्त किया जाएगा।

चेतन सिंह गौर को बेनामीदार घोषित किया गया

जांच एजेंसी ने यह पाया कि चेतन सिंह गौर को बेनामीदार और सौरभ शर्मा को वास्तविक मालिक के रूप में पहचाना गया है। इस मामले में आयकर विभाग ने बेनामी लेनदेन के तहत कार्रवाई की है।

संपत्तियों की जांच जारी

आयकर विभाग अब सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी 32 से अधिक संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कर रहा है। इस मामले में अभी और फैसले आना बाकी हैं।

ED और IT की कार्रवाई

इस मामले में पहले लोकायुक्त ने ( सौरभ शर्मा संपत्ति जांच) और बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) ने भी जांच शुरू की थी। ED ने फरवरी 2025 में सौरभ शर्मा और उनके करीबियों को गिरफ्तार किया था और उनकी संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

इसके बावजूद, एमपी विधानसभा में सरकार का यह कहना कि 'जानकारी एकत्रित की जा रही है', विपक्षी खेमे को हमलावर होने का मौका दे रहा है।

इस कार्रवाई के बाद, यह सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार मामला अब और भी चर्चा में आ गया है और लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं।

सौरभ शर्मा केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी के धनकुबेर सौरभ शर्मा का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, कहां तक पहुंचा केस, जानें

सौरभ शर्मा काला धन केस : प्रीतम और प्यारे बने ईडी के लिए सबसे बड़ी पहेली

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में नया सौरभ शर्मा! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले– मंत्री के स्टाफ में पोस्टिंग रैकेट

सौरभ शर्मा के बाद रिश्तेदारों की संपत्ति की बारी, आयकर विभाग तलाश रहा बेनामी रिकॉर्ड

चेतन सिंह गौर एमपी विधानसभा आयकर विभाग लोकायुक्त ED सौरभ शर्मा संपत्ति जांच सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार मामला सौरभ शर्मा सौरभ शर्मा केस
Advertisment