ट्विशा शर्मा के पिता ने लीगल एड के वकीलों पर लगाए आरोप, वकील को बताया समर्थ का दोस्त
Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 13:30 IST
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकीलों पर आरोपी पक्ष की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पक्ष के वकीलों पर सवाल उठ रहे हैं।
- ट्विशा के पिता ने जस्टिस विवेक रूसिया से इस मामले की शिकायत की है।
- शिकायत में डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा और अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना पर आरोप लगे हैं।
- आरोप है कि सक्षम और निजी वकील होने के बावजूद ये आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहे हैं।
- ट्विशा की मौत के बाद आरोपी गिरिबाला सिंह ने उन्हें आठ बार फोन किया था।
लीगल एड वकीलों पर क्या आरोप
नवनिधि शर्मा ने बताया कि लीगल एड सिस्टम उन लोगों के लिए बना है जो निजी वकील नहीं रख सकते। इस मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के पास पहले से ही अपने निजी वकील हैं।
शिकायत शर्मा ने में कहा है कि रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना की नियुक्ति उस वक्त हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं। इसी कारण व्यक्तिगत संबंध होने की आशंका जताई गई है।
शादी में डांस और CBI की पेशी
नवनिधि शर्मा ने कहा कि शादी में शामिल होने वाले वकील का अदालत में उसी परिवार के आरोपी की पैरवी करना बड़ा सवाल खड़ा करता है। नवनिधि शर्मा का तर्क है कि यह लीगल एड सेवा के मूल उद्देश्य का उल्लंघन है।
CBI पेशी में भी मौजूद रहीं रीना वर्मा
MPSLSA के सदस्य पर भी उठे सवाल
नवनिधि शर्मा ने MPSLSA (Madhya Pradesh State Legal Services Authority) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
क्या है पूरा ट्विशा शर्मा केस
फिलहाल दोनों आरोपी भोपाल सेंट्रल जेल में हैं। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस मामले में लीगल एड सिस्टम के कथित दुरुपयोग का यह पहला सामने आया मामला है।
twisha-sharma-death-case-judge-giribala-samarth-jail
FAQ
- लीगल एड सेवा किसके लिए होती है?
लीगल एड सेवा उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हों और निजी वकील नहीं रख सकते। सरकार इसके लिए विशेष वकीलों की नियुक्ति करती है। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होती है। - MPSLSA क्या है और यह कैसे काम करता है?
MPSLSA यानी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एक सरकारी संस्था है। यह गरीब और कमजोर वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता देती है। इसके कार्यकारी अध्यक्ष उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। - ट्विशा शर्मा मामले में अब तक क्या हुआ है?
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपी हैं। अब लीगल एड वकीलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सबूत को कार में रखकर घूमते रहे SI, केस डायरी भी लीक
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: जेल पहुंचते ही मां-बेटे को मिला VIP ट्रीटमेंट, कार से ले जाने की जिद खारिज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari