MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 82 लाख किसानों को कल से मिलेगी खाद
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी की हर विधानसभा में बनेंगे एक-एक स्टेडियम
भोपाल बोट क्लब में राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में NSS (नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप ) भोपाल ने विजेता का खिताब हासिल किया। NYSC गोवा दूसरे और सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल सुविधाएं विकसित करना चाहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के 82 लाख किसानों के लिए राहत, कल से मिलेगी खाद
मध्यप्रदेश में खाद बिक्री पर लगी रोक हटने वाली है। सरकार ने खाद वितरण की तारीख तय कर दी है। 17 अगस्त से किसानों को खाद मिलना शुरू होगा। विभाग ने स्टॉक मिलान की प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी है। 16 अगस्त शाम तक स्टॉक मिलान पूरा किया जाएगा। इसके बाद किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए नया आदेश, 30 दिन में देनी होगी CPCT परीक्षा
मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 30 दिन में CPCT परीक्षा, साइबर सुरक्षा कोर्स और 50 क्रेडिट पॉइंट पूरे करने होंगे। न करने पर वेतन रुक सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
237 करोड़ की लागत के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर का यह हाल, ना स्टाफ ना उपकरण
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर का हाल बेहाल है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इस अस्पताल की हालत खुलकर सामने आ गई। ना स्टाफ है और ना ही उपकरण। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिक्षिका ने बच्चों के सामने प्राचार्य को कहा भ्रष्टाचारी, वीडियो वायरल जांच जारी
दमोह के पटेरा एक्सीलेंस स्कूल में विवाद बढ़ गया है। 15 अगस्त को पूर्व प्राचार्य ने मंच से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वर्तमान प्रभारी प्राचार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यह पूरी घटना बच्चों के सामने हुई और वीडियो वायरल हो गया। डीईओ ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मालिनी गौड़ बोलीं- लखन दादा की अयोध्या, महापौर बोले- कैलाशजी भी यहां विधायक रह चुके
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में 60 करोड़ के विविध विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान विधानसभा चार में नए बने 16 करोड़ 61 लाख के अटल पथ पर भव्य आयोजन हुआ। इसके पहले खुली कार से छोटा रोड शो हुआ। इसमें कार में सीएम के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही विधायक मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नौकरी मांगो मत, नौकरी दो, सीएम का यूथ को संदेश, दिए टाइम मैनेजमेंट के टिप्स
भोपाल में सीएम मोहन यादव ने युवाओं को टाइम मैनेजमेंट के टिप्स दिए। उन्होंने दिनचर्या, योग और व्यायाम को जरूरी बताया और कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। सीएम ने युवाओं को नौकरी पाने वाला नहीं, देने वाला बनने की सलाह दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जमीन विवाद में धमकी के बाद ASI ने की फायरिंग, एक की मौत, 3 भाई घायल
राजगढ़ जिले में जमीन विवाद में ASI दिलीप कुंभकार ने 4 लोगों पर गोली चलाई। एक युवक की मौत हो गई, तीन सगे भाई घायल हैं। आरोपी हिरासत में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मंजूर, 15 हजार करोड़ में बनेगा फोरलेन हाईवे
केंद्र सरकार ने भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट 15 हजार करोड़ रुपए में तैयार होगा। इससे भोपाल से आगरा का सफर 7 घंटे में पूरा होगा। यह एक्सप्रेस-वे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को सीधे जोड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
BJP का हर कार्यकर्ता CM, भौंकने वालों की चिंता नहीं- पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री है। यह बयान उनके निवास बोर्ड पर लगे विवादित पंपलेट के बाद आया है। उन्होंने आलोचकों पर भी तीखा पलटवार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राज्य सेवा परीक्षा में आएंगे बंपर पद, सीएम मोहन यादव के भाषण के बाद जागी उम्मीदें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। वहीं जिस तरह से जेन-जी का मामला उठा है, ऐसे में युवा फिर सरकार के फोकस में आ गए हैं। सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में कहा कि 67 हजार पदोन्नतियां हो चुकी हैं। ऐसे में पदोन्नति के चलते भी पद रिक्त हुए हैं। इन सभी के चलते युवाओं को उम्मीद है कि दिसंबर में इस बार बंपर भर्ती आ सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
देश के लिए मरना नहीं, जीना है, जो खिलाफ होगा उसे टिकने नहीं देंगे-धीरेंद्र शास्त्री
स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने Gen-Z को नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि अब देश के लिए जान देने की जगह देश के लिए जीने का समय है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सिंधिया संपत्ति विवाद: 78 साल पुराना द कोवेनेंट तय करेगा करोड़ों की रियासत का वारिस!
एमपी टॉप न्यूज:ग्वालियर जिला कोर्ट में सिंधिया राजघराने की संपत्ति को लेकर बड़ा कानूनी विवाद चल रहा है। यह मामला 41 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की अचल संपत्तियों से जुड़ा है। अब यह केस दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। इस पूरे विवाद में 78 साल पुराना एक दस्तावेज सबसे अहम बन गया है। इसे द कोवेनेंट यानी विलय पत्र कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP हाईकोर्ट में 1174 पदों पर बंपर भर्ती: सहायक ग्रेड-III के लिए 17 अगस्त से होंगे आवेदन
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने सहायक ग्रेड-3 के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इसका विज्ञापन जारी किया है। कुल 1174 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। यह भर्ती स्नातक पास युवाओं के लिए बड़ा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...