MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट

Sandeep Kumar | Jul 16, 2026, 20:56 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र मामले में क्लीन चिट, OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट में बहस, सिंहस्थ 2028 से पहले भोपाल में बनेगा कमांडो ट्रेनिंग सेंटर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र मामले में क्लीन चिट, दो साल बाद मिली राहत

मध्यप्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठा था। कांग्रेस नेता की शिकायत पर दो साल जांच चली। उच्च स्तरीय समिति ने प्रमाण पत्र को वैध और सही ठहराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आशुतोष तिवारी की क्षमता नहीं टिकट काटने की, ये कोई और लोग हैं- नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में कार्यकर्ताओं को बड़ा भरोसा दिलाया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी की हिम्मत नहीं जो उनके कार्यकर्ताओं का नुकसान करे। अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद भी उनके साथ जेल जाने को तैयार हैं। यह बयान गुरुवार को दतिया के भाजपा दफ्तर में हुई कार्यकर्ता बैठक में आया। इस बैठक में उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मौजूद थे। मिश्रा ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंहस्थ 2028 से पहले एमपी में बड़ा कदम, भोपाल में बनेगा कमांडो ट्रेनिंग सेंटर

एमपी 2028 में सिंहस्थ का आयोजन करने जा रहा है। इसी को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ की तैयारियां जोरों पर है। सिंहस्थ से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आतंकवादरोधी दस्ता बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



OBC आरक्षण : 'डॉ. अंबेडकर का संविधान कमजोर होगा', हाईकोर्ट में सामान्य वर्ग की बड़ी दलील

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई गुरुवार को संविधान और आरक्षण की सीमा पर केंद्रित रही। सामान्य वर्ग की ओर से अदालत में कहा गया कि बिना पर्याप्त आधार और सही गणना के आरक्षण बढ़ाना डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की मूल भावना को कमजोर करेगा। सुनवाई के दौरान 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा, 73 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़ा वर्ग आयोग और सरकार की प्रक्रिया पर भी कई अहम सवाल उठाए गए। अब इस बहुचर्चित मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मंच से नरोत्तम मिश्रा की कलेक्टर-एसपी को खुली चेतावनी, बोले- भूलता नहीं हूं

दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर और एसपी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखते हैं। चक्का जाम के दौरान भाजपा कार्यालय पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




धार भोजशाला विवाद: बसंत पंचमी और जुमे की नमाज पर फिर टकराव की आशंका

सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से कहा है कि मुस्लिमों को हर शुक्रवार नमाज के लिए खुला स्थान दिया जाए। भोजशाला परिसर में फिलहाल सिर्फ एक ही मुख्य प्रवेश द्वार है। इससे पहले हाईकोर्ट भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को पूरे वर्ष पूजा का अधिकार दे चुका है। अब सवाल है कि एक ही परिसर में दोनों गतिविधियां कैसे चलेंगी। प्रशासन अभी आदेश का अध्ययन कर योजना बना रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मां बगलामुखी मंदिर में नहीं हुई चंदा चोरी, कलेक्टर की समिति ने दी क्लीनचिट

आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर की दान व्यवस्था चलाने वाली अशासकीय समिति की जांच में चढ़ावे में गड़बड़ी नहीं मिली है। फिर भी समिति हटाई गई। सोना-चांदी शासकीय समिति को सौंपा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में 500 करोड़ के शराब ठेके लेने वाले सूरज रजक पर धमकाने की FIR, रजक का आरोप- 10 लाख मांगे

इंदौर में 500 करोड़ से ज्यादा के शराब ठेके लेने वाले सूरज रजक पर पत्रकार को धमकाने के मामले में केस दर्ज हुआ है। रजक पर 9 माह में यह तीसरी एफआईआर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लेट-लतीफी के चलते 90 डिग्री ओवरब्रिज बंद पड़ा, रेलवे-PWD में बढ़ा विवाद

एमपी टॉप न्यूज:भोपाल का ऐशबाग 90 डिग्री ओवरब्रिज जून 2025 से बंद है। करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल अब तक शुरू नहीं हो पाया। रेलवे और PWD के अधिकारी डिजाइन और काम शुरू करने को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP के उद्योग मंत्रालय में निकली भर्ती, 25 जुलाई 2026 तक फ्री में आवेदन करें

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी नेपा लिमिटेड ने 36 पदों पर भर्ती (MP NEPA Recruitment 2026) निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईमेल या डाक के माध्यम से 25 जुलाई 2026 तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • प्रतिमा बागरी
  • मध्य प्रदेश
  • नरोत्तम मिश्रा
  • ओबीसी आरक्षण
  • बगलामुखी मंदिर
  • OBC आरक्षण
  • सिंहस्थ 2028
  • धार भोजशाला विवाद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आशुतोष तिवारी