MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, IGNOU का DPE डिप्लोमा शिक्षक भर्ती में मान्य

Sandeep Kumar | Aug 22, 2026, 21:37 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, IGNOU का DPE डिप्लोमा शिक्षक भर्ती में मान्य: हाईकोर्ट, निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ सकती हैं ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें, इंदौर में मिड डे मील से 38 बच्चे बीमार। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

EWS आरक्षण: निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ सकती हैं ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें

निजी मेडिकल कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का मुद्दा हाईकोर्ट पहुंचा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में पक्षकार बनाया है। एक नई याचिका पर राज्य शासन और एनएमसी को नोटिस जारी हुए हैं। कोर्ट ने कहा प्रवेश प्रक्रिया फैसले के अधीन रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर 2026 को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कैलारस शक्कर कारखाना आंदोलन स्थगित, पंकज उपाध्याय का अनशन खत्म

कैलारस शक्कर कारखाना लंबे समय से बंद पड़ा है। इसे दोबारा शुरू कराने के लिए आंदोलन चल रहा था। जौरा कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से अनशन पर थे। सरकार ने अब मिल को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खेलो एमपी पर करोड़ों की चमक, कोचिंग सिस्टम हुआ खोखला!

खेलों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार बड़े दावे कर रही है। खेलो एमपी जैसे आयोजनों पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। स्टेडियम, प्रतियोगिताएं और खेल सुविधाओं के विस्तार की तस्वीर भी लगातार सामने रखी जा रही है। लेकिन इसी चमक के पीछे खेल व्यवस्था का वह हिस्सा छिपा है, जहां खिलाड़ी की असली तैयारी होती है, कोचिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



25 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा, जानिए हाईवे का नया डायवर्शन प्लान

सावन के महीने में धार्मिक यात्राओं का उत्साह पूरे जोश पर रहता है। तो ऐसे में एमपी के सीहोर में भी इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर काफी हलचल है। सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वर धाम तक यह यात्रा निकलेगी। इस 11 किलोमीटर की पावन यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी खुद कांवड़ लेकर इस यात्रा में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




हाईकोर्ट बोला- कॉकरोच-चूहे की गंदगी के बीच खाद्य मिला तो नोटिस देना था, खोलो सयाजी का किचन

पांच सितारा होटल सयाजी को जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की कार्रवाई में राहत मिल गई है। इंदौर हाईकोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग करने के बाद शनिवार देर शाम आदेश जारी कर सयाजी का किचन खोलने के आदेश दे दिए। साथ ही इस संबंध में दिए गए आदेश को स्टे कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, ओला-रैपिडो की बाइक टैक्सी पर होगी कार्रवाई

भोपाल में ओला-रैपिडो की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने प्राइवेट नंबर के वाहनों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। शहर में करीब 10 हजार बाइक टैक्सी के रूप में चलने का दावा है। लेकिन कमर्शियल पंजीकृत बाइक सिर्फ 200 से 300 हैं। टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के बाद यह कार्रवाई सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छतरपुर में 3 मासूम बच्चियों की मौत के बाद दफनाए शवों को पुलिस ने बाहर निकलवाया

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपौरा की है। यहां रहने वाले बालमुकुंद कुशवाहा की तीन बेटियां पूनम, मनीषा और चाहत की अचानक मौत हो गई। पूनम 9 साल की थी, मनीषा 5 साल की और चाहत महज 9 महीने की थी। कुछ ही घंटों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बालाघाट में 24 बच्चों की मौत के बाद जागी सरकार, की चींटी सी कार्रवाई

बालाघाट के बिरसा में महामारी से 24 बच्चों की मौत के बाद अब सरकार ने चींटी जैसा एक्शन लिया है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद टीकाकरण और मलेरिया के अधिकारियों को हटाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में मिड डे मील से बच्चे बीमार की खबर के बाद प्रशासन की जांच, यह निकला सच

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर के सांवेर में शनिवार को जनविश्वास आयोजन हुआ। वहीं रविवार को ही यहां स्कूल के कई बच्चों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया कि मिड डे मील के तहत स्कूल में इन्होंने कढ़ी चावल खाने से यह हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, IGNOU का DPE डिप्लोमा शिक्षक भर्ती में मान्य

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इग्नू के दो वर्षीय डीपीई (DPE – Diploma in Primary Education) डिप्लोमा को माध्यमिक शिक्षक पद के लिए मान्य माना गया है। यह डिप्लोमा नियुक्ति और पदोन्नति दोनों के लिए मान्य होगा। युगलपीठ ने राज्य शासन की तीनों अपीलें खारिज कर दी हैं। यह फैसला 13 अगस्त 2026 को सुनाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • कुबेरेश्वर धाम
  • परिवहन विभाग
  • शिक्षक भर्ती
  • EWS
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें