इंदौर में मिड डे मील से बच्चे बीमार की खबर के बाद प्रशासन की जांच, यह निकला सच

Sanjay Gupta | Aug 22, 2026, 18:21 IST
Share
इंदौर में मिड डे मील से 38 बच्चे बीमार
इंदौर में मिड डे मील से 38 बच्चे बीमार

इंदौर के सांवेर में शनिवार को जनविश्वास आयोजन हुआ। वहीं रविवार को ही यहां स्कूल के कई बच्चों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया कि मिड डे मील के तहत स्कूल में इन्होंने कढ़ी चावल खाने से यह हुआ।

Indore: सीएम मोहन यादव के जनविश्वास अभियान के तहत सांवेर में शनिवार को आयोजन हुआ। वहींअब ग्राम सिंहाना स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कढ़ी-चावल खाने से 38 बच्चे बीमार बीमार पड़ने की बात सामने आई। स्कूल के 19 बच्चे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे

स्कूल प्रबंधन ने परिजन को दी जानकारी

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इसकी खबर आने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के लिए अधिकारियों के साथ ही सीएमएचओ, फूड टीम को मौके पर पहुंचाया।

इस मामले में सांवेर एसडीएम एचएस विश्वकर्मा ने कहा कि एक-दो बच्चों ने तबीयत खराब होने की बात कही थी, इस पर सरपंच ने सभी को चेकअप के लिए कहा और अस्पताल ले गए। मिड डे मील से तबीयत खराब होने की बात सामने नहीं आई है।

जिला प्रशासन ये यह बताई सच्चाई

इंदौर जिले के ग्राम सिंहाना में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी किया है। बताया गया कि कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल को भेजा गया।

डॉ. हसानी ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के दौरान किसी भी बच्चे में फूड पॉइजनिंग अथवा किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी बच्चे पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ हैं।

एहतियात के तौर पर बच्चों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि एक बालिका पूर्व से ही अस्वस्थ थी और उसका उपचार भी चल रहा था। सूचना मिलने के बाद सभी बच्चों के स्वास्थ्य की एहतियातन जांच कराई गई।

कुछ बच्चों को प्राथमिक जांच के लिए अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें सामान्य स्थिति में डिस्चार्ज किया जा रहा है।

स्कूल में खाने की जांच

घटना के संबंध में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का दल भी स्कूल पहुंचा और भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी बच्चे के बीमार होने की बात नहीं है

ये भी पढ़ें...

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज, भर्ती से इनकार कर रहे अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी नहीं

इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर

इंदौर में अधिकारियों को नोटिस, सख्ती के बाद सीएम हेल्पलाइन में डी से ए ग्रेड में जिला

मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • अरविंदो अस्पताल
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें