इंदौर में अधिकारियों को नोटिस, सख्ती के बाद सीएम हेल्पलाइन में डी से ए ग्रेड में जिला

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore cm helpline ranking a grade
indore cm helpline ranking a grade

इंदौर में लापरवाह अधिकारियों को नोटिस, सख्ती ने असर दिखाया है। इंदौर जिला अब ताजा सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में डी से सीधे ए ग्रेड पर पहुंचा है। उधर कलेक्टर ने एक बार फिर राजस्व अधिकारियों की बैठक बुला ली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन में पांच अगस्त को इंदौर जिले की स्थिति खराब थी। हमेशा टॉप 5 और टॉप 10 में रहने वाला इंदौर राजस्व कामों में डी ग्रेड पर पहुंच गया था। द सूत्र ने इस पर खबर प्रकाशित की थी।

खबर के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्ती दिखाई। उन्होंने बैठक लेकर लापरवाह अधिकारियों को एक-एक कर नोटिस जारी किए। इसका असर अब साफ नजर आ रहा है।

a090f56d-527
a090f56d-527


ताजा रैंकिंग में यह हुआ

सीएम हेल्पलाइन की राजस्व कामों की ताजा रैंकिंग में इंदौर ने बड़ी छलांग लगाई है। इंदौर अब पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और ए ग्रेड में शामिल हो गया है।

पिछले 15 दिनों में राजस्व कामों (Indore News) में तेजी आई है। लगातार राजस्व कोर्ट लगाई गईं और लंबित मामलों का निराकरण किया गया। इसके अलावा राजस्व शिविरों और सीएम के जन विश्वास अभियान के जरिए मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इसी का नतीजा है कि इंदौर अब ए ग्रेड में पहुंच गया है। प्रदेश में गुना के बाद इंदौर दूसरे स्थान पर है।

इंदौर के पांच अगस्त को यह थे हाल

पांच अगस्त को इंदौर जिले की राजस्व कामों (एमपी सीएम हेल्पलाइन) में रैंक 48वीं थी और जिला डी कैटेगरी में था। कुल 26 राजस्व कोर्ट में से 23 अधिकारी डी कैटेगरी में शामिल थे। सिर्फ एक अधिकारी की कोर्ट ए कैटेगरी और दो अधिकारियों की कोर्ट सी कैटेगरी में थीं।

इसके बाद 15 अगस्त के बाद स्थिति में सुधार हुआ और इंदौर सी रैंक में पहुंच गया। उस समय पांच अधिकारी ए ग्रेड, नौ अधिकारी बी ग्रेड, आठ अधिकारी सी ग्रेड और चार अधिकारी डी ग्रेड में थे। अब 22 अगस्त की स्थिति में इंदौर ए ग्रेड में पहुंच चुका है। प्रदेश में गुना के बाद इंदौर दूसरे स्थान पर है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में ED का INK GRAPH कंपनी पर छापा, मामला गेमिंग और विदेशी भुगतान से जुड़ा

सयाजी होटल के किचन सील के बाद इंदौर में सिग्नेचर बुटिक होटल और भवंस स्कूल में मिली खामियां

इंदौर नगर निगम में पहली बार 5 IAS की पोस्टिंग, कलेक्टोरेट को नहीं मिला अपर कलेक्टर

इंदौर स्मार्ट सिटी की 40 करोड़ की धंसी सड़क पर निगमायुक्त को कानूनी नोटिस

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • Indore News
  • एमपी सीएम हेल्पलाइन
  • राजस्व कोर्ट
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें

By

MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी