इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज, भर्ती से इनकार कर रहे अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी नहीं
Sanjay Gupta | Aug 22, 2026, 15:17 IST
इंदौर में स्वाइन फ्लू का कहर
इंदौर में मौसम की मार के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा तो था ही, वहीं स्वाइन फ्लू ने संकट बढ़ा दिया है। इंदौर में अब दूसरा मरीज स्वाइन फ्लू का सामने आया है। वहीं, अस्पताल भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोई तैयारी नहीं है।
इंदौर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसके लिए सतर्कता नहीं बरती है और न ही आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाएं शुरू की हैं। हाल ही में उज्जैन से एक महिला स्वाइन फ्लू की पीड़िता आई थी। इंदौर में वह 15 दिन भर्ती रही लेकिन विभाग को खबर ही नहीं लगी।
वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर उज्जैन गई और उसकी मौत हो गई। बाद में विभाग ने निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया। कायदे से एमवाय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जाती है।
एक मरीज शुक्रवार शाम को एक डॉक्टर के पास उपचार के लिए गया। वहां उसके लक्षण गंभीर दिखने पर टेस्ट कराया गया। जानकारी के अनुसार यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टर द्वारा अस्पताल को फोन कर मरीज को भर्ती के लिए कहा गया, लेकिन तीन अस्पतालों ने मना कर दिया। मुश्किल से गीताभवन चौराहे के पास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
उधर भोपाल में ही 6 मरीज स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। हालांकि यह राहत की बात है कि वहां पर सभी स्वस्थ हैं। भोपाल में अगस्त माह में डेंगू के भी 9 केस आ चुके हैं। हालांकि इंदौर में अभी डेंगू के मरीज ज्यादा नहीं आए हैं। लेकिन मौसमी बीमारी के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
डॉक्टर के अनुसार स्वाइन फ्लू का प्रमुख स्ट्रेन इन्फ्लुएंजा A(H1N1) है। मानसून के कारण संक्रमण में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके कारण मौसमी फ्लू के अन्य स्ट्रेन जैसे H3N2 का संक्रमण भी सामान्य रूप से बना हुआ है। अस्पतालों में ओपीडी में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं।
स्वाइन फ्लू (H1N1) एक संक्रामक वायरल संक्रमण है। गंभीर मामलों में यह खतरनाक हो सकता है।
डॉक्टर द्वारा इसमें मरीज की स्थिति के आधार पर एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं। सलाह दी जाती है कि पर्याप्त मात्रा में पानी, सूप, जूस पिएं और आराम करें। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक की मौत, रोज 10 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर
इंदौर में ED का INK GRAPH कंपनी पर छापा, मामला गेमिंग और विदेशी भुगतान से जुड़ा
सयाजी होटल के किचन सील के बाद इंदौर में सिग्नेचर बुटिक होटल और भवंस स्कूल में मिली खामियां
वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर उज्जैन गई और उसकी मौत हो गई। बाद में विभाग ने निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया। कायदे से एमवाय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जाती है।
दूसरा मरीज भर्ती के लिए होता रहा परेशान
भोपाल में 6 मरीज आ चुके हैं सामने
स्वाइन फ्लू का यह वायरस है
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- तेज बुखार और ठंड लगना।
- लगातार सूखी खांसी और गले में खराश।
- शरीर में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और सिरदर्द।
- अत्यधिक थकान और कमजोरी।
- सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना (गंभीर मामलों में)।
स्वाइन फ्लू का उपचार
ये खबरें भी पढ़िए...
फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक की मौत, रोज 10 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर
इंदौर में ED का INK GRAPH कंपनी पर छापा, मामला गेमिंग और विदेशी भुगतान से जुड़ा
सयाजी होटल के किचन सील के बाद इंदौर में सिग्नेचर बुटिक होटल और भवंस स्कूल में मिली खामियां
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman