swine-flu-viral-infection-cases
फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक की मौत, रोज 10 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
Aman Vaishnav | Updated:
स्वाइन फ्लू
मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू और वायरल का हमला तेज हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ लगने लगी है। इलाज के दौरान उज्जैन की एक 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू संक्रमण से मौत हो गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मौसम बदलने से वायरल और श्वसन संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है
- भोपाल शहर में स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
- जेपी, हमीदिया और एम्स की ओपीडी में रोज 10 हजार मरीज पहुंच रहे हैं।
- जीएमसी में एच1एन1 (H1N1) जांच किट न होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
- उज्जैन की एक महिला की स्वाइन फ्लू से इंदौर में मौत हो गई।
भोपाल में बढ़ता संक्रमण
शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह शुरुआती दौर है। समय पर सावधानी बरती जाए तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
अस्पतालों में मरीजों की भीड़
इनमें से करीब 60% मरीजों को गले में खराश, खांसी और बुखार की शिकायत है। कुछ मरीजों को नाक बहने और लगातार थकान की समस्या भी हो रही है। डॉक्टर इन लक्षणों को मौसमी बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।
जांच किट की कमी बड़ी चुनौती
कोविड की नियमित जांच भी अभी बंद है। ऐसे में सिर्फ गंभीर हालत वाले मरीजों का ही निजी अस्पतालों में वायरल पैनल टेस्ट कराया जा रहा है। आम मरीजों की समय पर पहचान मुश्किल हो रही है।
उज्जैन की महिला की मौत
जांच में महिला के एच1एन1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह घटना दिखाती है कि स्वाइन फ्लू को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
swine-flu-viral-infection-cases
दूसरे शहरों में भी बढ़े मामले
बेंगलुरु में भी असर देखा गया है। वहां करीब 500 छात्र और 21 कर्मचारी फ्लू जैसे लक्षणों से बीमार हुए हैं। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी तक कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
swine-flu-viral-infection-cases
डॉक्टरों की सलाह
क्या सावधानी बरतें
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में बढ़ा खसरा का खतरा! टीकाकरण के बाद भी बढ़ रहे मरीज, घर-घर जाकर चलेगा अभियान
जल जीवन मिशन का दावा हवा-हवाई! प्रदेश के 23 जिलों में 70% घरों तक नहीं पहुंचा पानी
मिड-डे मील खाने के बाद 28 छात्राएं बीमार, भोजन में संदिग्ध गोली मिलने से हड़कंप
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA
MP Cabinet Meeting: पहली बार गांधीसागर में आयोजित हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, देखें खास तस्वीरें
By
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी
By VINAY VERMA