MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, नेहा पच्चीसिया केस में SIT की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा है शक्कर के दाम बढ़ गए...
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी को लेकर बयान दिया है। चीनी की कीमत हाल ही में 70 रुपए से घटकर 60 रुपए हुई है। उनका ये भी कहना है कि चीनी और महंगी हो जानी चाहिए। मंत्री विजयवर्गीय ने वजह बताई कि चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक है। मंत्री ने कहा कि वे खुद मीठा नहीं खाते। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
सोफिया कुरैशी केस में कांग्रेस आक्रामक, जीतू पटवारी ने की कैबिनेट बर्खास्त करने की मांग
कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने सरकार पर अभियोजन की मंजूरी रोकने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने मांगों का समर्थन किया। सरकार से समाधान की मांग की। मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक दिवस से 24 घंटे भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
राजनाथ सिंह करेंगे टी-72 प्रोजेक्ट लॉन्च, VFJ जबलपुर को 600 करोड़ की सौगात
जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 600 करोड़ की टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। सीएम मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
सुप्रीम छूट के बाद भी 2001 से पुराने शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, HC पहुंचा मामला
मध्य प्रदेश के पुराने शिक्षा कर्मियों से जुड़ा है। याचिकाकर्ता शिक्षा कर्मी उत्थान समिति है। समिति ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका क्रमांक 34958/2026 है। समिति ने DPI के दो आदेशों को चुनौती दी है। पहला आदेश 2 मार्च 2026 को जारी हुआ था। दूसरा आदेश 17 अगस्त 2026 की परीक्षा नियमपुस्तिका है। इन आदेशों में सेवारत शिक्षकों के लिए TET जरूरी किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में इस विषय की अचानक बदली आंसर-की
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के राजनीति शास्त्र की फाइनल आंसर-की बदल दी है। हाल ही में आयोग ने 19 अगस्त को इसकी आंसर-की जारी की थी। वहीं इसके बाद से ही उम्मीदवारों की आपत्तियां आना शुरू हो गई थीं। इसमें बताया गया था कि कई उत्तरों के प्रोविजनल आंसर-की में सही जवाब थे, लेकिन बाद में बदल दिए गए। इसके बाद आयोग ने अब नई आंसर-की जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
सिंधिया संपत्ति विवाद पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन प्रतिमा देवी ने द सूत्र से की बात, जानें क्या कहा
सिंधिया परिवार की संपत्ति का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिमा देवी राणा ने अपनी पारिवारिक संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां पद्मावती राजे, जीवाजीराव सिंधिया की बेटी थीं। प्रतिमा देवी का कहना है कि उनकी मां को परिवार में बराबर महत्व मिला था। ऐसे में बेटी होने के नाते उनका भी संपत्ति में अधिकार बनता है। उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
नेहा पच्चीसिया केस में SIT की जांच, जेल में आरोपियों से पूछताछ
कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया से जुड़े जमीन सौदा मामले में जांच तेज हो गई है। जबलपुर से पहुंची SIT ने सोमवार को जिला जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की। ASP अंजना तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कोर्ट की अनुमति से आकाश लोधी और रमेश लोधी के बयान दर्ज किए। दोनों हत्या मामले में जेल में बंद हैं। SIT अब इन बयानों का मिलान केस में मिले दस्तावेजों से करेगी। टीम तकनीकी साक्ष्यों और दूसरे बयानों से भी इसकी जांच करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
OBC क्रीमी लेयर विवाद: IAS-IPS-IFS अफसरों के कैडर आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट बनाएगी स्पेशल बेंच
देश के 958 होनहार आईएएस, आईपीएस और आईएफएस उम्मीदवारों का भविष्य अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिक गया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चुने गए इन उम्मीदवारों का सेवा आवंटन ओबीसी क्रीमी लेयर विवाद में फंस गया है। केंद्र सरकार ने अदालत से स्थिति साफ करने की मांग की है। इसी याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट अब विशेष बेंच बनाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
इंदौर में IAS अपर आयुक्त तरुण भटनागर की कोर्ट के फर्जी आदेश में वकील ने दिया यह बयान
एमपी टॉप न्यूज:इंदौर में जमीन पर कब्जे के लिए सीनियर IAS 2012 के अपर आयुक्त आईएएस तरुण भटनागर की कोर्ट का फर्जी आदेश बन गया। इसका खुलासा तब हुआ जब हाईकोर्ट में रविवार को इस केस में अर्जेंट हियरिंग हुई और यह आदेश सामने आया। इसके बाद संभागायुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसकी जांच हो रही है। इस आदेश को पेश करने वाले वकील आशीष अग्रवाल के औपचारिक बयान हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...
उज्जैन महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी, चार सुरक्षाकर्मी घायल
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:उज्जैन महाकाल मंदिर में बुधवार को कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। बैरिकेडिंग टूटी, दान पेटियां फेंकी गईं। तीन सुरक्षाकर्मी घायल, दो अस्पताल में भर्ती। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ...