MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में इस विषय की अचानक बदली आंसर-की

Sanjay Gupta | Aug 26, 2026, 15:05 IST
Share
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए जारी फाइनल आंसर-की को बदल दिया है। इसे लेकर उम्मीदवारों ने आपत्ति ली थी। आयोग ने सूचना जारी की है और इसका यह कारण बताया है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के राजनीति शास्त्र की फाइनल आंसर-की बदल दी है। हाल ही में आयोग ने 19 अगस्त को इसकी आंसर-की जारी की थी। वहीं इसके बाद से ही उम्मीदवारों की आपत्तियां आना शुरू हो गई थीं। इसमें बताया गया था कि कई उत्तरों के प्रोविजनल आंसर-की में सही जवाब थे, लेकिन बाद में बदल दिए गए। इसके बाद आयोग ने अब नई आंसर-की जारी की है।

आयोग ने यह बताया कारण

आयोग ने सूचना जारी कर कहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में राजनीति शास्त्र की प्रोविजनल आंसर-की 4 अगस्त को जारी की थी। इसमें पांच दिन तक आपत्ति लेने के बाद फिर विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की गई। आयोग ने 19 अगस्त को फाइनल आंसर-की जारी की, लेकिन इस फाइनल आंसर-की में टाइपिंग की गलती हुई है। इसलिए इसे बदलकर नई आंसर-की जारी की जा रही है। इसे लेकर अब कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

सामान्य अध्ययन की नहीं बदली आंसर-की

हालांकि उम्मीदवारों ने इसके साथ ही सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र की आंसर-की पर भी आपत्ति ली थी, लेकिन इसे मान्य नहीं किया गया है। आयोग ने सूचना जारी कर कहा है कि सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र की आंसर-की पूर्ववत रहेगी, केवल राजनीति शास्त्र की बदली जा रही है।

इसका रिजल्ट जारी...

वहीं आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में भूगोल विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भूगोल विषय के लिए कुल पद 74 हैं, जिनमें अतिथि विद्वान के लिए 19 पद आरक्षित हैं। वहीं इसमें महिलाओं के लिए 25 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए चार पद रखे गए हैं। यह परीक्षा इंदौर के केंद्रों पर 12 जुलाई को आयोजित हुई थी।

असिस्टेंट इंजीनियर का रिजल्ट जारी

उधर आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी कर दी है। आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के विद्युत/यांत्रिकी के कुल सात पदों पर हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 87 फीसदी कैटेगरी में पांच पदों के लिए ही योग्य उम्मीदवार मिले, इनकी चयन सूची जारी हुई है। खबर से जुड़े डॉक्यूमेंट नीचे देखिए...

ये खबरें भी पढ़िए...

MPPSC स्पोर्ट्स ऑफिसर का रिजल्ट जारी, सामान्य पुरुष उम्मीदवारों को झटका

राज्य सेवा परीक्षा में आएंगे बंपर पद, सीएम मोहन यादव के भाषण के बाद जागी उम्मीदें

MPPSC की परीक्षाओं में लगातार घट रहे पद, युवाओं के सामने चुनौती भरमार

MPPSC कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने HC ने दी मंजूरी

Tags:
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • स्टेट इंजीनियरिंग
  • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025
  • स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें