MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ... 65 पुलिस अफसरों को नई जिम्मेदारी
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 अफसरों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों की कमान बदली
मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 65 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें एक IPS और 64 SPS अधिकारी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और बालाघाट समेत कई जिलों में नई तैनाती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में खजाने पर बढ़ रहा बोझ: मप्र सरकार लेगी 18,600 करोड़ का नया कर्ज
कर्जे में डूबी मप्र सरकार ने अगली तिमाही के लिए कर्ज लेने का प्रस्ताव आरबीआई को दे दिया है। जिसे मंजूर किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत मप्र सरकार जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन माह में 18 हजार 600 करोड़ का कर्ज लेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पत्नी ने डाली पोस्ट और आ गया ट्रांसफर आदेश, DSP संतोष पटेल बने ACP भोपाल
डीएसपी संतोष कुमार पटेल को भोपाल कोतवाली का नया एसीपी ( ACP ) बनाया गया है। वह इससे पहले बालाघाट के हॉकफोर्स में तैनात थे। ट्रांसफर से ठीक पहले उनकी पत्नी रोशनी पटेल की एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही ट्रांसफर आदेश जारी हो गया। मध्यप्रदेश में एक साथ 65 आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
GIS-2027 के बाद बदलेगा भोपाल का नक्शा, बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर व होटल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 27 जून को घोषणा की कि जीआईएस-2027 भोपाल में ही आयोजित होगी। समिट के बाद इस कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी जा सकती है। जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में यह समिट होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 06 जुलाई को सतगढ़ी का दौरा करेंगे। वे वहां औद्योगिक क्षेत्र का भूमि पूजन भी करेंगे। एमपीआईडीसी (Madhya Pradesh Industrial Development Corporation) ने समिट का शुरुआती खाका तैयार कर लिया है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समिट का निमंत्रण भेजेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर पर चोरी, ट्विशा शर्मा केस पर जेल में है बंद
ट्विशा शर्मा मर्डर केस:भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे वकील समर्थ सिंह का घर इन दिनों सूना पड़ा है। दोनों ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद हैं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर 27 जून की रात चोर घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के गहने और कुछ जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा की मेरिट रिवाइज में अब लगी रिट अपील
मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की एक चूक भारी पड़ रही है। मंडल द्वारा अक्टूबर में मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 ली थी। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा व ट्राइबल विभाग में कुल 13 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए हुई थी। इसमें पात्र 1.03 लाख उम्मीदवार थे। इसमें विशेष शिक्षक के भी पद थे जिनके लिए आरसीआई से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा डिप्लोमा होना अनिवार्य थे। यह डिम्लोमाधारी के लिए 5 फीसदी बोनस अंक तय थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेक अली ने 'अंकित' बनकर की दोस्ती, धर्म बदलवाया, शादी का झांसा देकर 5 लाख में बेचा
जबलपुर में नेक अली खान ने 'अंकित' नाम से फेसबुक पर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर शोषण किया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया और 5 लाख में बेचने का आरोप है। पीड़िता 23 जून को भागकर लौटी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के रहने वाले आईएएस संजय जाजू बने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव
तेलंगाना सरकार ने 1992 बैच के IAS अधिकारी संजय जाजू को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आईएएस जाजू 2029 तक इस पद पर रहेंगे। बता दें कि संजय जाजू मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मौजूदा मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कानूनी लड़ाई के लिए MPPSC ने सात गुना बढ़ाए वकील, रिजल्ट में आएगी तेजी
एमपी टॉप न्यूज:मप्र लोक सेवा आयोग ने लगातार बढ़ रहे कानूनी वाद को देखते हुए अपने वकील की संख्या में सात गुना बढ़ोतरी कर दी है। इसके लिए शनिवार 27 जून को एक दिवसीय कार्यशाला भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सांसद से विधायक बनीं रीति पाठक क्या अब बनेंगी मंत्री? खुद बताया सच
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:सीधी विधायक रीति पाठक को मध्यप्रदेश कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। वहीं, विधायक ने खुद X (Twitter) पर पोस्ट कर इन सभी खबरों की सच्चाई को उजागर किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...