146bea7e-ebc
GIS-2027 के बाद बदलेगा भोपाल का नक्शा, बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर व होटल
Amresh Kushwaha | Published:
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर
भोपाल के सतगढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर बनेगा। सतगढ़ी के 25 एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत GIS-2027 के बाद होगी। केंद्र सरकार 50 करोड़ रुपए देगी और ITPO निर्माण करेगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल के सतगढ़ी में MP का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनेगा।
- ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) 2027 के बाद काम शुरू होगा।
- केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपए देगी।
- ITPO (Indian Trade Promotion Organisation) इस सेंटर का निर्माण करेगा।
- इसमें छह से आठ हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
GIS-2027 के बाद रखी जाएगी नींव
मुख्यमंत्री 06 जुलाई को सतगढ़ी का दौरा करेंगे। वे वहां औद्योगिक क्षेत्र का भूमि पूजन भी करेंगे। एमपीआईडीसी (Madhya Pradesh Industrial Development Corporation) ने समिट का शुरुआती खाका तैयार कर लिया है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समिट का निमंत्रण भेजेगी।
ITPO करेगा निर्माण, दिल्ली का भारत मंडपम भी इसी ने बनाया
केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपए देगी। बाकी का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उद्योग विभाग के पास सतगढ़ी में 172 एकड़ जमीन है। इस जमीन की बिक्री से मिलने वाली राशि भी इस प्रोजेक्ट में लगाई जाएगी।
8de6d06d-b49
हैदराबाद जैसा होगा डिजाइन
छह से आठ हजार लोगों की क्षमता इसे खास बनाती है। अभी मिंटो हॉल के पीछे 100 करोड़ रुपए की लागत से एक कन्वेंशन सेंटर बन रहा है। उसकी क्षमता सिर्फ दो हजार लोगों की है। सतगढ़ी का प्रोजेक्ट उससे तीन से चार गुना बड़ा होगा।
fdeb8f5c-a43
GIS-2027 में क्या होगा खास?
केंद्र सरकार ने 14 से 15 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) किया है। इस समिट में यह बताया जाएगा कि इन समझौतों का फायदा कैसे उठाया जाए।
B2B और B2G मॉडल पर होगा फोकस
समिट से पहले नई निवेश-अनुकूल नीतियां भी घोषित की जाएंगी। यदि आयोजन सतगढ़ी में हुआ तो निवेशकों को कोलार डैम और रातापानी टाइगर सेंक्चुरी भी दिखाई जाएगी। यह सतगढ़ी की एक अतिरिक्त खूबसूरती होगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में फिर शुरू होंगे प्रमोशन, खत्म होगा कर्मचारियों का 10 साल का वनवास
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अच्छी आय वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता
MP News: रायपुर की IAS श्रद्धा शुक्ला का बदला कैडर, अब मध्यप्रदेश में होंगी तैनात
सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 नए डॉक्टर्स
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari