सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 नए डॉक्टर्स

Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 12:45 IST
Share
मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स
मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए पीजी पास डॉक्टरों की चॉइस फिलिंग शुरू हो गई है। वहीं पिछले अनुभवों को देखें तो ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों के न रुकने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है।
  • स्वास्थ्य विभाग ने इस साल पीजी बॉन्डेड डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है।
  • इससे लगभग एक हजार विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने की उम्मीद है।
  • वहीं देखा जाए तो पिछले अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं।
  • पिछले साल नियुक्त किए गए डॉक्टरों में से सिर्फ 10 फीसदी ने ही जॉइन किया था।
भोपाल के सरकारी अस्पतालों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है।

बॉन्डेड डॉक्टरों की नई नियुक्ति प्रक्रिया

विभाग ने सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से पीजी डिग्री पूरी कर चुके डॉक्टरों की नियुक्ति शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जा रही है। डॉक्टरों से पूछा जा रहा है कि वे कहां पदस्थापना चाहते हैं।

हालांकि अंतिम पोस्टिंग पद की उपलब्धता और विभाग की जरूरत के आधार पर ही होगी। इस प्रक्रिया से प्रदेश को लगभग एक हजार विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने की उम्मीद जागी है।

वहीं बीते सालों का रिकॉर्ड भरोसा नहीं दिलाता है। आंकड़े बताते हैं कि करीब 60 फीसदी डॉक्टर तय समय पर जॉइन ही नहीं करते हैं। कई मामलों में तो जॉइनिंग टलती रहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जाना चाहते डॉक्टर

अनिवार्य बंधपत्र सेवा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने साल 2025 में बड़ा आदेश जारी किया था। इसमें एमबीबीएस पूरी कर चुके 1977 डॉक्टर शामिल थे। इसके साथ पीजी पूरी कर चुके 876 डॉक्टरों को भी पदस्थापना दी गई। कुल मिलाकर 2853 डॉक्टरों की पदस्थापना के आदेश दिए गए थे।

जून के आखिरी सप्ताह में ये आदेश जारी हुए थे। साथ ही डॉक्टरों को 15 दिन के भीतर जॉइन करने को कहा गया था, लेकिन नतीजा निराशाजनक रहा।

बता दें कि सिर्फ 10 फीसदी डॉक्टरों ने ही जॉइन किया था। यह भी वे डॉक्टर थे जिन्हें जिला अस्पताल या शहरी क्षेत्रों में नियुक्ति मिली थी।

शहर बनाम गांव की खाई

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में नियुक्त किए गए ज्यादातर डॉक्टरों ने जॉइन ही नहीं किया। यह आंकड़ा साफ बताता है कि डॉक्टर गांव जाने से बच रहे हैं।

विभाग ने बाद में कई डॉक्टरों को नोटिस भी भेजा था। नोटिस के बाद कुछ डॉक्टर अस्पताल पहुंचे भी। लेकिन वे लंबे समय तक टिके नहीं। कुछ समय बाद ही वे अवकाश पर चले गए।

इस तरह बॉन्डेड डॉक्टरों की नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गई है। असली फायदा मरीजों तक नहीं पहुंच पा रहा।

बॉन्ड राशि वसूली में सख्ती नहीं होती

बॉन्ड में डॉक्टरों से 10 से 20 लाख रुपए तक की राशि वसूलने का प्रावधान है। यह राशि तब वसूली जाती है जब डॉक्टर सेवा देने से इनकार करते हैं।

विभाग इसके लिए विधिक कार्रवाई की चेतावनी जरूर देता है। लेकिन हकीकत में यह कार्रवाई शायद ही कभी होती है।

जो डॉक्टर अनिवार्य बंधपत्र सेवा नहीं देते उनका पंजीयन सस्पेंड करने का भी प्रावधान है। इसके लिए भी सिर्फ चेतावनी ही दी जाती रही है।

इसी ढिलाई का नतीजा है कि चेतावनी के बावजूद पिछले साल 40 फीसदी डॉक्टरों ने सेवा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: इलाज के लिए तरस रहे ग्रामीण, अस्पतालों में पद खाली पर आने को तैयार नहीं डॉक्टर

एमपी न्यूज: पुलिस भर्ती के बदले नियम, अब पदक नहीं प्रदर्शन भी देगा सरकारी नौकरी

डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं

अब फोन पर नहीं मिलेगा डॉक्टर्स का अपॉइंटमेंट, बंद होगा एनएचए हेल्पलाइन नंबर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • स्वास्थ्य विभाग
  • एमबीबीएस
  • मेडिकल कॉलेज
  • सरकारी अस्पताल
  • आदिवासी क्षेत्र
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल