मध्यप्रदेश में फिर शुरू होंगे प्रमोशन, खत्म होगा कर्मचारियों का 10 साल का वनवास
Amresh Kushwaha | Jun 25, 2026, 12:10 IST
मध्यप्रदेश में फिर शुरू होंगे प्रमोशन
मध्यप्रदेश में मई 2016 से बंद पदोन्नति 10-15 दिन में शुरू हो सकती है। चार लाख 50 हजार सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। प्रमोशन से करीब दो लाख पद खाली होंगे जिससे युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खुलेगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश में मई 2016 से सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पूरी तरह बंद है।
- 10-15 दिन में प्रमोशन की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
- सीएम मोहन यादव ने 2025 में ही इसे चालू करने का ऐलान किया था।
- 17 जून को कैबिनेट ने मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 को मंजूरी दी।
- 4.50 लाख सरकारी सेवकों को सीधा फायदा मिलेगा और करीब दो लाख पद खाली होंगे।
10 साल की रुकावट खत्म होने की उम्मीद
पदोन्नति की राह में आ रहे कानूनी पेचों को सुलझाने के लिए जबलपुर और दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और विधि विशेषज्ञों से सलाह ली गई है। उन्हीं की सलाह के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने मसौदा तैयार किया है।
कैबिनेट दे चुकी है हरी झंडी
सरकार ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, भारसाधक सचिवों और विभागाध्यक्षों को मौखिक रूप से पदोन्नति शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
4.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
10 साल से बिना प्रमोशन के काम कर रहे हजारों कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो चुके हैं। साल 2016 मई से लेकर 2026 मई तक लाखों सरकारी सेवक इसी हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं। यह स्थिति अब बदलने की उम्मीद है।
युवाओं के लिए भी खुलेगा दरवाजा
मुख्य सचिव ने भी दिए संकेत
2016 से कैसे बंद हुई थी पदोन्नति
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में पंचायत सचिवों की नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम में नहीं रह सकेंगे पदस्थ
दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत
MP में सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त पर बवाल, CM ने नियम खारिज किया
MP News: बिना बैंक गारंटी करोड़ों के काम, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj