MP SARKAR KARJ
एमपी में खजाने पर बढ़ रहा बोझ: मप्र सरकार लेगी 18,600 करोड़ का नया कर्ज
Sanjay Gupta | Published:
mp government loan 18600 crore july september
कर्जे में डूबी मप्र सरकार ने अगली तिमाही के लिए कर्ज लेने का प्रस्ताव आरबीआई को दे दिया है। जिसे मंजूर किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत मप्र सरकार जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन माह में 18 हजार 600 करोड़ का कर्ज लेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्यप्रदेश सरकार का कुल कर्ज अब 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
- सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए नया कर्ज प्लान बनाया है।
- जुलाई से सितंबर के बीच सरकार आरबीआई से 18,600 करोड़ का लोन लेगी।
- सितंबर महीने में सरकार सबसे ज्यादा 8,000 करोड़ रुपए का कर्ज उठाने वाली है।
- इस भारी कर्ज के कारण एमपी के हर नागरिक पर 55 हजार से अधिक का बोझ है।
सरकार का नया कर्जा
जुलाई माह में 3600 करोड़ लेगी
आरबीआई द्वारा मप्र सरकार के स्वीकृत कर्ज प्लान के अनुसार सरकार 8 जुलाई को एक हजार 600 और दो हजार करोड़ के कर्ज लेगी। यह अलग-अलग अवधि के होंगे।
अगस्त में 7000 करोड़ उठाएगी
MP SARKAR KARJ
फिर इसी माह में 19 अगस्त को वह 1400 और दो हजार करोड़ के कर्ज और लेगी। यानी अगस्त में कुल कर्जा सात हजार करोड़ का लिया जाएगा।
MP SARKAR KARJ
सितंबर में सबसे ज्यादा 8000 करोड़ लेगी
MP SARKAR KARJ
वहीं सितंबर माह में सरकार सबसे ज्यादा आठ हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार सरकार दो सितंबर को एक हजार 600 और दो हजार करोड़ के कर्ज लेगी।
MP SARKAR KARJ
फिर 16 सितंबर को एक हजार करोड़, एक हजार 400 करोड़ और दो हजार करोड़ का और कर्ज लिया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को फिर एक हजार 600 व 2 हजार करोड़ का कर्जा लिया जाएगा।
MP SARKAR KARJ
यह सभी अलग-अलग अवधि के लिए हैं। कोई 6 से 10 साल तो कोई 11 से 15 साल, किसी कर्ज की सीमा 21 से 25 साल है।
मप्र में प्रति व्यक्ति इतना है कर्जा
FAQ
- मध्यप्रदेश सरकार जुलाई से सितंबर 2026 में कितना कर्ज लेगी?
मध्यप्रदेश सरकार इन तीन महीनों में कुल 18 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जुलाई में 3600, अगस्त में 7000 और सितंबर में 8000 करोड़ उधार लिए जाएंगे। यह कर्ज आरबीआई के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के जरिए नीलामी से लिया जाएगा। - मध्यप्रदेश पर अभी कुल कितना कर्ज है?
मध्यप्रदेश सरकार पर कुल कर्ज पांच लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। यह कर्ज हर साल बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में जन्म लेने वाले हर बच्चे पर 55 हजार रुपए से अधिक का कर्ज चढ़ जाता है। - मप्र सरकार इतना कर्ज क्यों ले रही है?
सरकार यह कर्ज पुराने कर्जों की किश्तें चुकाने, जनकल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और सरकारी खर्च चलाने के लिए ले रही है। फ्री बिजली जैसी मुफ्त योजनाओं के कारण सरकार की कमाई और खर्च में बड़ा अंतर आ गया है। इसी कारण हर तिमाही में बाजार से उधारी जरूरी हो जाती है।
2800 करोड़ का एमपी सरकार का नया कर्ज , कुल देनदारी 5 लाख करोड़ पार
MP सरकार फिर लेगी 1800 करोड़ का कर्ज, इस साल उधारी 11 हजार करोड़ पार
एमपी सरकार फिर लेगी 5600 करोड़ कर्ज, कुल आंकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ पार
एमपी सरकार फिर लेगी 4100 करोड़ कर्ज, कुल बोझ 5 लाख करोड़ पार
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj