कानूनी लड़ाई के लिए MPPSC ने सात गुना बढ़ाए वकील, रिजल्ट में आएगी तेजी

Sanjay Gupta | Jun 28, 2026, 12:06 IST
Share
mp psc recruitment delay lawyers increased
mp psc recruitment delay lawyers increased

मप्र लोक सेवा आयोग ने लगातार बढ़ रहे कानूनी वाद को देखते हुए अपने वकील की संख्या में सात गुना बढ़ोतरी कर दी है। इसके लिए शनिवार 27 जून को एक दिवसीय कार्यशाला भी की।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने कानूनी विवादों के कारण भर्ती में हो रही देरी रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने विधि शाखा को मजबूत करते हुए वकीलों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की है। इसी सिलसिले में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई।

तीन से बढ़ाकर 21 किए वकील

आयोग में पहले कानूनी मामलों को हैंडल करने के लिए तीन ही वकील थे। लेकिन अब लगातार हो रहे केस के बाद इनकी संख्या तीन से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। यानी सात गुना बढ़ोतरी की गई। इन सभी की कार्यशाला आयोग ने शनिवार को की थी। इसमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर तीनों बेंच के अधिकृत वकील भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में यह दी गई सीख

आयोग की कार्यशाला का उद्देश्य न्यायालय में MPPSC के विरुद्ध प्रकरणों में आयोग मजबूत पक्ष रखना है। कार्यशाला में आयोग के अध्यक्ष प्रो. राजेश लाल मेहरा, सदस्य प्रो. नरेन्द्र कुमार कोष्टी, सदस्य पिंकेशलता रघुवंशी एवं सचिव शीतला पटले, परीक्षा नियंत्रक डॉ विरेन्द्र कुमार गुप्ता तथा अन्य अधिकारी शामिल थे। इनके द्वारा आयोग के विभिन्न न्यायालयीन मामलों को लेकर अपने विचार रखे गए।

MPPSC
MPPSC

वकीलों ने भी केस को लेकर रखी बात

आयोग के अधिवक्ताओं में शशांक इंदापुरकर, विशाल सनोठिया तथा आदित्य पचोरी व अन्य अधिवक्ताओं द्वारा विचार रखे गए। कार्यशाला के अंत में विधि अधिकारी अनिता शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यशाला का संचालन के.सी. पाण्डे द्वारा किया गया।

क्यों जरूरी है इतने वकील

आयोग की भर्ती को लेकर लगातार याचिकाएं लग रही है। जबलपुर के साथ ही इंदौर और ग्वालियर में विविध याचिकाएं चल रही है। ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण का केस चल ही रहा है।

जिससे 13 फीसदी पद होल्ड पर है। हाल ही में राज्य सेवा मेंस 2025 को लेकर एक साल तक मामला अटका जिसके बाद कोर्ट से मंजूरी मिली।

असिस्टेंट प्रोफेसर के कई विषय और फूड सेफ्टी ऑफिसर को लेकर भी रिजल्ट अटका रहा और अब कोर्ट की मंजूरी के बाद जारी हुआ। अधिक वकील होने से कोर्ट में पैरवी करने में तेजी आएगी, इससे रिजल्ट भी जल्द जारी हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें...

युवराज को मात देकर युवा बाघ अधिराज ने हथियाई खिवनी जंगल की सल्तनत

लापता लेडीज फेम सतेंद्र सोनी के साथ MP में धोखा, मिली जान से मारने की धमकी

भोपाल के रहने वाले आईएएस संजय जाजू बने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव

सांसद से विधायक बनीं रीति पाठक क्या अब बनेंगी मंत्री? खुद बताया सच

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • MPPSC
  • जबलपुर
  • कार्यशाला
  • न्यायालय
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती