युवराज को मात देकर युवा बाघ अधिराज ने हथियाई खिवनी जंगल की सल्तनत
Amresh Kushwaha | Jun 28, 2026, 11:03 IST
खिवनी जंगल का किंग बना अधिराज
देवास जिले के खिवनी अभयारण्य में 10 साल के अल्फा बाघ युवराज को युवा बाघ अधिराज ने वर्चस्व की लड़ाई में हराकर जंगल पर कब्जा कर लिया है। लहूलुहान युवराज को भोपाल की वन विभाग टीम ने रेस्क्यू किया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश के देवास जिले में खिवनी अभयारण्य है।
- यहां 10 साल के बाघ युवराज को युवा बाघ अधिराज ने हराया दिया है।
- वर्चस्व की लड़ाई में युवराज के पंजे और पैर बुरी तरह घायल हो गए है।
- भोपाल की वन विभाग टीम ने बिना हाथी के उसे रेस्क्यू किया है।
- युवराज खिवनी में सात बाघों के कुनबे का जनक है।
कैसे हुई टेरिटोरियल फाइट?
77cf3efc-ba6
बिना हाथी के हुआ रेस्क्यू
इस स्थिति में वन विभाग भोपाल के सीनियर डॉक्टर अतुल गुप्ता और खिवनी अभयारण्य की दो टीमें मैदान में उतरीं। टीम ने घायल बाघ को चारों तरफ से घेरकर निशाने पर लेने की कोशिश की। यह बेहद जोखिम भरा काम था।
डॉ. अतुल गुप्ता ने बंदूक का एयर प्रेशर सटीक सेट किया। सही कोण यानी एंगल से युवराज के पिछले हिस्से की मुख्य मांसपेशी को निशाना साधा। करीब चार घंटे के इस जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद युवराज को बेहोश किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे सुरक्षित रूप से भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। अब वहां उसका बेहतर इलाज हो रहा है।
खिवनी में सात बाघों का कुनबा
युवराज खिवनी अभयारण्य के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। उसके बिना इस अभयारण्य की कहानी अधूरी है। इसीलिए वन विभाग की टीम ने इतने जोखिम के बाद भी उसे बचाने की पूरी कोशिश की।
ये खबरें भी पढ़िए...
खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य में बाघिन मीरा अपने 4 शावकों के साथ आई नजर
खिवनी अभयारण्य में इन 2 जिलों की 2550 हेक्टेयर जमीन वनभूमि में शामिल
MP News: फिर शुरू होंगे प्रमोशन, खत्म होगा कर्मचारियों का 10 साल का वनवास
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अच्छी आय वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari