MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: सोम डिस्टिलरीज पर GST विभाग की सख्ती

Sandeep Kumar | May 29, 2026, 21:13 IST
mp top news
नमस्कार, IAS संतोष वर्मा को नहीं मिलेगी मसूरी ट्रेनिंग की अनुमति, सोम डिस्टिलरीज पर GST विभाग की सख्ती, एमपी गेहूं खरीदी में देश में आगे, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग की मुख्य कड़ी और 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड राहुल सिंह राठौर को इंदौर बायपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर राज्य एसटीएफ द्वारा 15 हजार और क्राइम ब्रांच द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इंदौर में व्यापारियों और कारोबारियों को गैंग के नाम पर धमकी देने के मामलों में यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशन में स्पेशल टीम बनाकर जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आईएएस संतोष वर्मा को चौथे फेज में भी नहीं मिलेगी मसूरी ट्रेनिंग की अनुमति! जानें वजह

मध्य प्रदेश सरकार ने 46 IAS अफसरों (IAS Officers) को मिड कैरियर ट्रेनिंग (Mid Career Training) के लिए मसूरी भेजने की तैयारी की है। लेकिन इनमें से आधा दर्जन अफसरों को रिलीव न करने के संकेत मिले हैं। विवादित बयान देने वाले IAS संतोष कुमार वर्मा और गेहूं खरीदी (Wheat Procurement) से जुड़े अफसरों की ट्रेनिंग रुक सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) 5 जून के बाद अंतिम फैसला लेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सतीश सनपाल: 9 केस, लुक आउट नोटिस, फिर भी Netflix में दिखाई जा रही रईसी, मानवाधिकार आयोग में शिकायत

Netflix पर हाल ही में एक नई सीरीज आई है जिसका नाम है "Desi Bling"। इस शो में करण कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय जैसे जाने-माने चेहरे हैं। शो में कई लोगों की चमकदार और महंगी जिंदगी दिखाई गई है। इन्हीं लोगों में एक नाम है जबलपुर के सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा का। लेकिन यह शो इन दिनों खबरों में किसी और वजह से है। दरअसल सतीश सनपाल पर जबलपुर में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी है। ऐसे में उनकी रईसी का यह सार्वजनिक प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जबलपुर क्रूज हादसा: द सूत्र की खबर पर लगी मुहर, गोपनीय पत्र बना जांच का अहम सबूत

बरगी क्रूज हादसे में वह गोपनीय पत्र, जिसे सूत्र ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पहले ही उजागर किया था, अब न्यायिक जांच का सबसे अहम आधार बन गया है। पत्र में साफ चेतावनी दी गई थी कि क्रूज का एक इंजन खराब है और दूसरा भी ठीक से स्टार्ट नहीं हो रहा। अब यही दस्तावेज जांच आयोग तक पहुंच चुका है और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी गेहूं खरीदी में देश में आगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी खुशखबरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य ने इस साल गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने अपने सभी पुराने लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन से एक वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रदेश के सभी किसान भाई-बहनों को बधाई दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



साधना से निकले तो कॉकरोच जनता पार्टी बन गई, धीरेंद्र शास्त्री का बयान, कहा- बेरोजगारी बढ़ रही

बद्रीनाथ धाम में कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेताओं की सैलरी काटने और चार्टर्ड विमानों पर रोक लगाने की बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड में अबतक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शहर के पानी को जहरीला बताकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने सबूत के तौर पर शहर के 29 वार्डों से लिए गए 240 सैंपल की जांच रिपोर्ट दिखाई। ये रिपोर्ट 29 मई शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में सामने आई। रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP सिया बैठक विवाद: 24 दिन बाद भी फैसले पोर्टल पर नहीं, अध्यक्ष ने ACS-केंद्रीय सचिव को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश सिया (SEIAA) की बैठकों में लिए गए फैसलों को सार्वजनिक नहीं किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सिया अध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग के एसीएस (आईएएस अशोक बर्णवाल) और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार को पत्र लिखकर गंभीर आपत्ति जताई है। उनकी शिकायत है कि 04 मई को हुई बैठक के 24 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IAS संतोष वर्मा से जुड़े केस में निलंबित जज अमन सिंह भूरिया गिरफ्तार

इंदौर के फर्जी फैसला कांड में SIT ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन सिंह भूरिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले से हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इसलिए गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार SIT ने उनसे लगभग दो घंटे पूछताछ भी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सोम डिस्टिलरीज से जीएसटी विभाग की सख्ती, 22 करोड़ वसूले, 61 करोड़ और बाकी

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में सोम डिस्टिलरीज पर अधिकारी हमेशा ही मेहरबान रहे हैं। पहले आबकारी विभाग के अधिकारी आरोपों में घिरे, फिर मामला जीएसटी अधिकारियों तक गया था। इसमें भोपाल सर्कल पांच में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त निर्मल परिहार पर गाज गिरी थी। सोम से टैक्स वसूली में पूरे 83 करोड़ की नरमी बरती गई थी। इस पर स्टेट जीएसटी कमिश्नर आईएएस अनय द्विवेदी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद सोम पर सख्ती शुरू हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल का 90 डिग्री ओवर ब्रिज अब होगा सेफ, PWD ने IIT भुवनेश्वर को सौंपी नई डिजाइन की कमान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: भोपाल के ऐशबाग में बने रेलवे ओवर ब्रिज के बारे में तो आपने जरूर ही सुना होगा। ये ब्रिज रातों-रात सोशल मीडिया से लेकर अखबारों की सुर्खियों में छा गया था। इस पुल की सबसे बड़ी चर्चा इसकी डिजाइन को लेकर थी। इसे बिल्कुल एल-शेप यानी 90 डिग्री के सीधे कोण पर मोड़ दिया गया था। इस तीखे मोड़ की वजह से यहां से वाहनों का गुजरना किसी खतरे से कम नहीं लग रहा था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग अब इस बिगड़े हुए डिजाइन को पूरी तरह बदलने जा रहा है। इस काम में कोई कसर न रह जाए इसलिए विभाग ने देश के आईआईटी के एक्सपर्ट्स को मैदान में उतार दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन यादव
  • सोम डिस्टिलरीज
  • द सूत्र
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • गेहूं खरीदी
  • दूषित पानी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा