कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-polluted-water
indore-polluted-water

इंदौर में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस ने 240 जल सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि 98 फीसदी सैंपल फेल हुए हैं। रिपोर्ट में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की बात कही गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कांग्रेस ने इंदौर के 29 वार्डों से 240 पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
  • रिपोर्ट में 98 फीसदी सैंपल फेल होने का दावा किया गया है।
  • जांच में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की बात कही गई।
  • कांग्रेस ने पूरे इंदौर का स्वतंत्र जल ऑडिट कराने की मांग की है।
  • बीजेपी नेताओं और सरकार पर पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड में अबतक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शहर के पानी को जहरीला बताकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने सबूत के तौर पर शहर के 29 वार्डों से लिए गए 240 सैंपल की जांच रिपोर्ट दिखाई। ये रिपोर्ट 29 मई शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में सामने आई। रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर का पानी पीने लायक नहीं है। सैंपल में 98 फीसदी फेल हुए हैं। पटवारी ने मांग की है कि यदि रिपोर्ट गलत है तो सरकार अपनी लैब रिपोर्ट सार्वजनिक करे, नहीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR हो। इसके साथ ही पूरे इंदौर के स्वतंत्र जल ऑडिट की मांग भी कांग्रेस ने की है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अमित चौरसिया व अन्य ने भी रिपोर्ट पर बीजेपी को घेरा।

लैब रिपोर्ट में इंदौर के पानी में यह मिला

पटवारी ने कहा कि पानी के सैंपल में ई-कोलाई (E. coli), कोलिफॉर्म बैक्टीरिया, अधिक क्लोराइड और सल्फेट, कैल्शियम कार्बोनेट मिला है। इसका मतलब है कि इंदौर के पानी में सीवेज का पानी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह पाइपलाइन में लीकेज है। लोगों को फिल्टर वाला व साफ पानी नहीं मिल रहा है। इसके कारण डायरिया, हैजा, टाइफाइड, पीलिया, हेपेटाइटिस ए और ई, पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

इन जगहों से लिए गए सैंपल

ये सैंपल बस्तियों के अलावा सुदामा नगर, तिलक नगर, खजराना, गोयल विहार, पाटकर कॉलोनी, रेसकोर्स रोड, स्कीम 71 और सरकारी अस्पताल इलाके जैसी कई जगहों से लिए गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि इसका असर गरीब और अमीर सभी पर हुआ है।

सीएम और मंत्री से सवाल

पटवारी ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। लेकिन कभी जल गुणवत्ता को लेकर जांच नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं, लेकिन इंदौर में पानी जहरीला होने की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी इस मुद्दे को केंद्र सरकार और मंत्रालयों के सामने नहीं उठाया। पटवारी ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने भी कभी यह सवाल नहीं उठाया कि इंदौर के लोगों को साफ पानी मिल रहा है या नहीं।

बीजेपी नेता लोगों के बीच का पानी पीकर बताएं

पटवारी ने कहा कि बीजेपी सांसद और विधायक बताएं कि यदि पानी सुरक्षित है तो जनता के बीच बैठकर पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर नंबर वन और मॉडल शहर कहलाता है, तो फिर यहां का पानी जहरीला क्यों है। कांग्रेस ने कहा कि वह यह मुद्दा सड़क से लेकर विधानसभा, संसद और जनता की अदालत तक उठाएगी।

यह भी बोले कांग्रेसी नेता

पटवारी ने कहा कि सत्ता अंहकारी हो चुकी है और गलती मानने के लिए तैयार नहीं है। पानी काला और गंदा आ रहा है। यदि रिपोर्ट गलत है तो केस करा दें, नहीं तो साफ पानी दें और समाधान करें। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता की मांगे उठाते हुए सड़क पर उतर रही है। तीन सालों से बारिश कम हो रही है और महापौर, निगमायुक्त का ध्यान इस पर दिलवा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

भागीरथपुरा कांड में जांच कमीशन ने फिर मांगा समय, हाईकोर्ट ने 14 जून तक मांगी रिपोर्ट

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

भागीरथपुरा कांड में मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस, परिजन बोले- विसर्जन पहले हो चुका

MP News: आबकारी आयुक्त तय करेंगे सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस का फैसला

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • चिंटू चौकसे
  • दूषित पानी
  • ई-कोलाई (E. coli)
  • भागीरथपुरा कांड
  • भागीरथपुरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर