भागीरथपुरा कांड में मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस, परिजन बोले- विसर्जन पहले हो चुका

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-bhagirathpura
indore-bhagirathpura

इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड को लेकर कांग्रेस का आयोजन कठघरे में आ गया है। पीड़ितों को कांग्रेस प्रयागराज भेज रही है। इसका कारण अस्थि विसर्जन बताया जा रहा है, लेकिन...

Indore. इंदौर के वार्ड 11 में भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 459 पीड़ितों का अस्पताल में उपचार हुआ है। दिसंबर के अंत में सामने आए इस कांड को लेकर कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 जनवरी को इंदौर दौरा कर चुके हैं। अब कांग्रेस का एक आयोजन विवादों में आ गया है। कांग्रेस सेवादल के मुकेश यादव ने शुक्रवार को करीब 25 पीड़ित परिवारों के लिए हरिद्वार यात्रा का इंतजाम किया था। इसमें सभी को कलश दिया गया।

साथ ही बताया गया कि इसमें मृतकों की अस्थियां हैं और इन्हें विसर्जित करने के लिए प्रयागराज ले जा रहे हैं। यात्रा शुरू करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष ग्रामीण विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के कई नेता जमा हुए थे।

पीड़ित बोले इसमें अस्थियां नहीं हैं

यात्रा के पूर्व भागीरथपुरा चौकी के पास एक पूजा पाठ का आयोजन हुआ। पंडितों ने मंत्रोच्चार पढ़े। वहीं प्रदेशाध्यक्ष पटवारी व अन्य नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कलश पर फूल चढ़ाए।

जब मृतकों के परिजनों से पूछा गया कि इस कलश में क्या है तो उन्होंने साफ कहा कि इसमें अस्थियां नहीं है। इसमें चांदी के फूल व पूजन समग्री है। अस्थियां तो हम पहले ही विसर्जित कर चुके हैं।

9ad3fcd6-5e6
9ad3fcd6-5e6

क्या बोले मृतकों के परिजन

एक मृतक की परिजन सोनाली कदम ने कहा कि कलश में अस्थियां नहीं हैं। इतने दिन कोई अस्थियां घर में नहीं रखता है। इसमें पूजन सामग्री है। पंडित ने पूजा की थी तो हम लोग जा रहे हैं।

सतीश परमार (इनकी पत्नी सुनीता की मौत हुई थी) बोले कि अस्थियां तो उज्जैन में विसर्जित कर चुके हैं।

कांग्रेस ने हमें एक-एक लाख रुपए की मदद की थी, बीजेपी ने कुछ भी नहीं दिया। अब उन्होंने हमारी मदद की तो हम पूजन के लिए उनके साथ जा रहे हैं।

a0eb57eb-2ea
a0eb57eb-2ea

कांग्रेस बोली बीजेपी फैला रही बुरी बातें

वहीं कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप सौरागी ने इस सवाल पर कहा कि कलश में अस्थियां ही हैं। बीजेपी वालों बुरी बातें फैलाते हैं। कांग्रेस तो धर्म का काम कर रही है और मानवता का काम कर रही है।

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

वहीं पूजन के आयोजन के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया। पटवारी ने कहा कि इतने वोट से जीत के कारण बीजेपी में घमंड आ गया है। यह उनके कुकर्म है जिनके कारण 35 की मौत हुई और लोगों को जहर पिला दिया। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

नगर निगम में 200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ, लेकिन असल में यह दो हजार करोड़ का घोटाला था। इसे दबाने के लिए मूल दस्तावेज ही नहीं दिए गए। केस कमजोर किया गया।

शहर अध्यक्ष और इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अभी तक जिम्मेदारों पर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। किसी पर भी केस नहीं हुआ और ना ही निगम ने जिम्मेदारी ली है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा

इंदौर भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का फिर धरना, एक करोड़ मुआवजे और जिम्मेदारों पर केस की मांग

भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • दूषित पानी
  • इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
  • चिंटू चौकसे
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर