भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore bhagirathpura controversy umang singhar allegations mp assembly
indore bhagirathpura controversy umang singhar allegations mp assembly

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में विधानसभा में 20 फरवरी को जमकर हंगामा हुआ था। अब इसमें पहली बार नए तरह के आरोप लगे हैं। क्या कुछ हुआ... चलिए बताते हैं

News In Short

  1. भागीरथपुरा कांड में 35 मौतों पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है।
  2. उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर कार्रवाई जाति के आधार पर की गई।
  3. आईएएस रोहित सिसोनिया को सस्पेंड और दिलीप यादव का ट्रांसफर किया गया।
  4. संजीव श्रीवास्तव सस्पेंड, अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
  5. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों का खंडन करते हुए कार्रवाई को निष्पक्ष बताया।

News In Detail

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में आरोप लगाए कि इसमें दो आईएएस पर कार्रवाई होना थी लेकिन जाति देखते हुए एक को पदोन्नत किया गया। वहीं दूसरे आईएएस अफसर को दंड दिया गया।

घटना के बाद यह हुई थी कार्रवाई

घटना के बाद 2 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाई और 2017 बैच के आईएएस रोहित सिसोनिया (अपर आयुक्त) को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद 2014 बैच के आईएएस दिलीप यादव (निगमायुक्त) का ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें उप सचिव पंचायत विभाग बना दिया गया। बाद में उन्हें एमडी पर्यटन विभाग बनाया गया।

इसके अलावा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव की सेवा खत्म कर दी गई और जोनल अधिकारी भी निलंबित कर दिए गए।

उमंग ने क्या गंभीर आरोप लगाए

उमंग सिंघार ने शुक्रवार को स्थगन प्रस्ताव के दौरान कहा कि- कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया वह दलित आदिवासी थे इसलिए उनको हटा दिया।

दूसरे अधिकारी दूसरे वर्ग के थे जो उनका प्रमोशन कर दिया गया। यह सरकार का न्याय है। अधिकारियों में भेदभाव हो रहा है, जो अन्य वर्ग के थे, उनको उपकृत कर दिया गया।

22f789bd-ab1
22f789bd-ab1


मंत्री बोले जाति देखकर नहीं होती कार्रवाई

इस मामले में फिर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि यह बात आपत्तिजनक है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारी भेजकर जांच कराई थी। वहीं जो रिपोर्ट दी गई उसके आधार पर हटाया गया है।

अधिकारी कोई जाति देखकर नहीं हटाए जाते। जो जवाबदार व्यक्ति था उसको हटाया है और अब कौन जवाबदार है उसकी जाति थोड़ी देखी जाती है। निष्पक्षता के साथ अधिकारियों के नाम दिए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में विधायक गोलू के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माने कान्ह किनारे निर्माण अवैध, क्या चलेगा बुलडोजर

इंदौर में 3.90 लाख मतदाता हुए कम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक मेंदोला, हार्डिया को झटका

एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें

भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: राहुल-खड़गे करेंगे विधानसभा घेराव, दौरे से 4 दिन पहले हेमंत कटारे का इस्तीफा



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • संजीव श्रीवास्तव
  • उमंग सिंघार
  • विधानसभा
  • आईएएस रोहित सिसोनिया
  • आईएएस दिलीप यादव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर