/sootr/media/media_files/2026/02/22/mla-golu-2026-02-22-20-00-47.jpg)
News in Short
- विधायक गोलू शुक्ला ने शासकीय भूमि और क्षेत्रीय कारखानों को लेकर सवाल उठाए।
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि इन क्षेत्रों में व्यावसायिक नक्शे पास नहीं हुए।
- चंपाबाग क्षेत्र को आईडीए स्कीम में लिया गया है।
- इन सवालों से साउथ तोड़ा, चंपाबाग, दौलतगंज, कबूतरखाना के क्षेत्रों में चिंताएं पैदा हो सकती हैं।
- राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक आबादी है जो बीजेपी के पारंपरिक मतदाता नहीं हैं।
News in Detail
इंदौर की सबसे छोटी विधानसभा इंदौर तीन के विधायक राकेश यानी गोलू शुक्ला के सवाल ने कान्ह नदी के किनारे वालों के लिए मुश्किलें बड़ा दी है। उनके सवालों पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में माना कि कान्ह नदी के किनारे के निर्माण के नक्शे पास नहीं है। यानी यह अवैध है।
इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस पथराव में घायल दो विरोधी नेता अस्पताल में मिले, बोले- ऐसा नहीं होना था
मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती
इंदौर में पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम
तो क्या चलेगा बुलडोजर
ऐसे में सवाल उठता है कि जब विधानसभा पटल पर ही आ गया है कि यह एरिया और निर्माण अवैध है तो क्या इन सभी पर ताले लगेंगे। साथ ही क्या नगर निगम बुलडोजर चलाकर इन्हें हटाने की कार्रवाई करेगा। ऐसा हुआ तो एक बड़ी आबादी प्रभावित होगी। यानी बीजेपी को वोट नहीं देने वाली आबादी छंट सकती है।
पर्यावरण आधार पर ही एनजीटी का आदेश है और यह निर्माण अवैध है, वहीं राजनीतिक मामला भी सत्तादल के पक्ष में जाता है। अब यह देखने की बात है कि बात केवल सवाल और जवाब तक रहती है या फिर विधायक गोलू इस मामले को आगे तक ले जाते हैं और निगम और नगरीय प्रशासन विभाग इस दिशा में आगे बढ़ता है। कान्ह नदी की सफाई का मुद्दा इंदौर में सालों से चल रहा है। साथ ही सिहंस्थ को देखते हुए भी कान्ह की सफाई बड़ा मुद्दा है और प्राथमकिता में हैं, क्योंकि यह आगे जाकर क्षिप्रा में मिलती है।
क्यों पूछा गोलू ने यह सवाल
अब बात उठ रही है कि गोलू शुक्ला ने आखिर यह सवाल क्यों पूछे हैं। इससे इन एरिया में काम करने वाले, नक्शा पास कराने वाले कई लोगों के लिए आफत का विषय उठ सकता है। वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यहां अधिकांश अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी है, जो सामान्य रूप से बीजेपी के मतदाता नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में इस जवाब के आधार पर कार्रवाई की बात उठ सकती है। इसके पहले इस विधानसभा से सीपी शेखऱ बस्ती को हटाया गया था। इसके बाद यहां बीजेपी लगातार जीत रही है। यह विधानसभा इंदौर की सबसे छोटी विधासनभा है जिसमें 1.55 लाख मतदाता है।
विधायक गोलू के सवाल, मंत्री के जवाब
सवाल- क्या विधासनभा 206 (इंदौर तीन) में साउथ तोड़ा शासकीय जमीन पर बसा है, यहां कितने लोगों को पट्टे मिले हैं।
मंत्री विजयवर्गीय- यह सर्वे नंबर 355/2 जो 31.421 हेक्टेयर पर है जो शासकीय भूमि है। साल 1998 में 60 लोगों को पट्टे दिए गए थे, जो 30 साल की अवधि के लिए थे।
सवाल- क्या चंपाबाग एरिया को आईडीए की स्कीम में लिया गया है।
मंत्री विजयवर्गीय- हां आईडीए की स्कीम 46 में इसे लिया गया है
सवाल- क्या साउथतोड़ा, चंपाबाग, दौलतगंज, कबूतरखाना में कान्ह नदी किनारे कारखाने वैध रूप से संचालित है
मंत्री विजयवर्गीय- इन जगह पर निगम द्वारा कारखाने के लिए भवन निर्माण की मंजूरी नहीं दी गई है।
सवाल- एनजीटी के तहत 90 मीटर के दायरे नियम में निगम द्वारा कितने व्यावसायिक नक्शे पास किए हैं
मंत्री विजयवर्गीय- एनजीटी के 30 मई 2017 के नियम के तहत नदी से 33 मीटर दायरे में नक्शा पास नहीं हो सकता है। निगम द्वारा व्यावसायिक नक्शे पास नहीं किए गए हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us