इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम

Sanjay Gupta | Feb 21, 2026, 23:04 IST
Share
rinkesh vaishya
rinkesh vaishya

इंदौर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य और संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में बदलाव किया। कॉलोनी सेल और एसडीएम के पदों में फेरबदल किया गया है।

INDORE. इंदौर कलेक्टोरेट में अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार दोपहर में अधिकारियों के काम में बदलाव कर दिया। विवाद अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य और संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी के बीच हुआ।

यह हुआ विवाद

विवाद शुक्रवार देर शाम को कलेक्टोरेटट में वैश्य के कक्ष में हुआ। जानकारी के अनुसार कॉलोनी सेल की कुछ फाइल रुकी हुई थी, यह फाइल चार-पांच बस्ते में थी। रिंकेश वैश्य शाम को अपर कलेक्टर कोर्ट की बोर्ड ले रहे थे।

करीब एक-डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद जैसे ही कक्ष में पहुंचे, तभी सोनी वहां पहुंचे और फाइल पर साइन करने की बात कही। इस पर वैश्य ने कहा कि अभी बोर्ड से आया हूं, बाद में कर दूंगा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद वैश्य ने स्टाफ को बुलाकर भी फटकार लगाई कि मैं बोर्ड से आया हूं यह बात एसडीएम को किसने बताई।

इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात

फिर विवाद पहुंचा कलेक्टर के पास

बात यही नहीं थमी। कॉलोनी सेल और जूनी इंदौर दोनों के ही प्रभारी अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य है और वहीं संयुक्त कलेक्टर के तौर पर प्रदीस सोनी, कॉलोनी सेल प्रभारी है। साथ ही एसडीएम जूनी इंदौर भी है। सूत्रों के अनुसार वैश्य ने इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा से कह दिया कि आप या तो सोनी को हटा दो या फिर मुझे यहां से हटा दीजिए। इनके साथ मैं काम नहीं कर सकता हूं।

इंदौर में भाई बताकर प्रेमी को घर लाई पत्नी, शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को दिया जहर

शनिवार दोपहर फिर कलेक्टर ने बंगले से करे आर्डर

इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्थापना विभाग के अधिकारियों को बंगले पर बुलाया। इसके बाद कार्य विभाजन आदेश जारी किए। इसमें प्रदीप सोनी से कॉलोनी सेल और जूनी इंदौर एसडीएम दोनों के प्रभार ले लिए गए, क्योंकि इनके अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य है।

कॉलोनी सेल का प्रभारी संयुक्त कलेक्टर रोशनी पाटीदार को बनाया गया। वहीं जूनी एसडीएम एक बार फिर घनश्याम धनगर को बनाया गया। सांवेर से धनगर के हटने के बाद वहां संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी को एसडीएम किया गया है। वहीं सोनी को अब देपालपुर एसडीएम बनाया गया।

इंदौर में 3.90 लाख मतदाता हुए कम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक मेंदोला, हार्डिया को झटका

CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में

कलेक्टर बोले सामान्य कार्यविभाजन

वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सुविधा के लिए यह बदलाव किया गया है। इस बदलाव में कोई शिकायत या जांच वाली बात नहीं है। वहीं कलेक्टर ने साफ कहा कि सभी अधिकारियों को समयसीमा में जनहित में और शासन की नीतियों के क्रियान्वयन में लगना है। इसमें लापवाही नहीं चलेगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी
  • रिंकेश वैश्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच