इंदौर में भाई बताकर प्रेमी को घर लाई पत्नी, शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को दिया जहर
Sanjay Dhiman | Feb 21, 2026, 21:10 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के वकील ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की कोशिश और सोना चुराने का आरोप लगाया। पत्नी ने शिलॉन्ग यात्रा के दौरान जहर देकर पति की जान लेने की कोशिश की।
Indore. इंदौर के खुडैल क्षेत्र में एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। वकील का कहना है कि उसकी पत्नी ने शिलॉन्ग यात्रा के दौरान उसे जहर दिया और पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में पत्नी 25 तोला सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।
वकील भूपेंद्र के अनुसार, उसकी मुलाकात नीलिमा से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया था और दोनों की शादी नवंबर 2024 में हुई। शादी के बाद नीलिमा ने शुभम नाम के युवक को अपना ‘भाई’ बताकर घर में बुलाया। हालांकि, यह युवक असल में नीलिमा का प्रेमी था, जिसे भूपेंद्र ने बाद में पहचान लिया।
वकील के अनुसार, शिलांग ट्रिप के दौरान नीलिमा ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और नीलिमा ने उन्हें एक पहाड़ी स्थल पर ले जाकर धक्का देने की कोशिश की। किसी तरह भूपेंद्र ने अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद भूपेंद्र को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक हुआ।
इंदौर लौटने के बाद भूपेंद्र ने पत्नी के पहले विवाह के तलाक के दस्तावेज निकाले। इन दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ कि शुभम नीलिमा का भाई नहीं, बल्कि प्रेमी है। इसके बाद भूपेंद्र को यह भी पता चला कि नीलिमा मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थी, जो उसने शादी से पहले छुपाया था।
वकील भूपेंद्र का आरोप है कि नीलिमा शादी के बाद हर महीने 20 हजार रुपए की मांग करती थी। विरोध करने पर झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने की धमकी भी देती थी। 3 मार्च 2025 को शुभम नीलिमा को लेकर उत्तर प्रदेश गया। इस दौरान नीलिमा घर से 25 तोला सोना और नकदी ले गई। बाद में भूपेंद्र को यह जानकारी मिली कि नीलिमा का तलाक ब्यावरा में हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नीलिमा और शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खुडैल पुलिस के एसआई सत्येंद्र सिंह सिसोदिया के मुताबिक, बीएनएस-2023 की धारा 318(4), 303(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
माली-सैनी समाज ने फिर शुरु किया आरक्षण आंदोलन, 12 फीसदी आरक्षण की मांग
33 करोड़ रुपए लो, पूरे शहर के पानी का लीकेज सही करो : जापान में अनाम शख्स ने दान किया 21 किलो सोना
एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव
एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!
पत्नी और प्रेमी की साजिश
शिलॉन्ग यात्रा पर हुआ हमला
मानसिक रोगी होने का खुलासा
25 तोला सोना लेकर भागी पत्नी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
यह खबरें भी पढ़ें...
माली-सैनी समाज ने फिर शुरु किया आरक्षण आंदोलन, 12 फीसदी आरक्षण की मांग
33 करोड़ रुपए लो, पूरे शहर के पानी का लीकेज सही करो : जापान में अनाम शख्स ने दान किया 21 किलो सोना
एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव
एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj