इंदौर में 3.90 लाख मतदाता हुए कम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक मेंदोला, हार्डिया को झटका

Sanjay Gupta | Feb 21, 2026, 18:39 IST
Share
indore-3-lakh-voter
indore-3-lakh-voter

इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके बाद इंदौर में 3.90 लाख मतदाता घट गए हैं। इस गिरावट का सबसे बड़ा असर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला पर पड़ा है।

News in Short

  • इंदौर में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
  • कुल 3.90 लाख मतदाता घटे, अब 24.86 लाख मतदाता हैं।
  • इंदौर पांच और इंदौर एक विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता घटे।
  • एसआईआर के पहले मतदाताओं की संख्या 28.76 लाख थी।
  • कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में जानकारी दी।

News in Detail

इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। इस सूची के बाद इंदौर जिले में तीन लाख 90 हजार मतदाता घट गए हैं। अब इंदौर में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख 86 हजार हो गई है। एसआईआर के पहले यह संख्या 28 लाख 76 लाख मतदाता की थी।

इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू, जिलाध्यक्ष विपिन, महिला मोर्चा मिमरोट सहित 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस

सबसे ज्यादा झटका मंत्री विजयवर्गीय, हार्डिया को

इंदौर जिले में कुल नौ विधानसभाएं हैं। मतदाता घटने का सबसे ज्यादा झटका मप्र की सबसे बड़ी विधानसभा इंदौर पांच को लगा है। यहां से महेंद्र हार्डिया विधायक बीजेपी है। अब यहां मतदाताओं की संख्या 78 हजार घट गई है। वहीं इंदौर एक से विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा से 70 हजार मतदाता कम हुए हैं। वहीं मप्र के विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्यादा वोट 1.07 लाख से जीत हासिल करने वाले विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभ से 63 हजार मतदाता कम हुए। सबसे कम मतदाता मंत्री तुलसी सिलावट की सांवेर विधानसभा में केवल नौ हजार कम हुए हैं।

इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, AI वाली लड़ाई खून खराबे पर आई

इन विधानसभा से इतने घटे मतदाता

  1. देपालपुर में - 2.79 लाख से 2.55 लाख हो गए, 24 हजार कम हुए।
  2. इंदौर एक- 3.81 लाख से 3.11 लाख, 70 हजार कम हुए।
  3. इंदौर दो- 3.52 लाख से 2.89 लाख, 63 हजार कम हुए।
  4. इंदौर तीन- 1.88 लाख से 1.54 लाख, 34 हजार कम हुए।
  5. इंदौर चार- 2.51 लाख से 2.18 लाख, 33 हजार कम हुए।
  6. इंदौर पांच- 4.30 लाख से 3.52 लाख, 78 हजार कम हुए।
  7. महू- 2.89 लाख से 2.66 लाख, 23 हजार कम हुए।
  8. राउ- 3.79 लाख से 3.38 लाख, 41 हजार कम हुए।
  9. सांवेर - 3.15 लाख से 3 लाख 626 केवल नौ हजार कम हुए ।

कुल 24 लाख 86 हजार 996 मतदाता रह गए।

पुरूष 12.52 लाख
महिला 12.34 लाख

एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, भोपाल पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं

इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच

कलेक्टर ने बैठक में दी जाननकारी

शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के दौरान कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त बैठक की। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी आईएएस पवार नवजीन विजय के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि थे। इसमें सभी को पूरी प्रक्रिया और अंतिम मतदाता सूची को लेकर जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि एसआईआर के बाद प्रारंभिक मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी हुई तब 24.20 लाख मतदाता थे, बाद में फार्म भरे गए और इसके बाद यह संखअया 24 लाख 86 हजार 996 हो गई है।

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • एसआईआर
  • महेंद्र हार्डिया
  • एमपी में एसआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि