इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच
Amresh Kushwaha | Feb 21, 2026, 12:31 IST
indore ed attaches nita shahra property bank fraud case
ED ने इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी नीता शाहरा की 5.13 करोड़ की जमीन अटैच की है। यह कार्रवाई 188 करोड़ के रुचि ग्लोबल बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है।
INDREO. इंदौर में उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी नीता शाहरा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने 5.13 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। यह कदम रुचि ग्लोबल लिमिटेड से जुड़े 188 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले से संबंधित है। अब यह कंपनी एग्रोटेड इंटरप्राइजेस लिमिटेड के नाम से जानी जाती है।
जांच में खुलासा हुआ है कि बैंकों से धोखाधड़ी कर जो पैसे प्राप्त किए गए थे, उनका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया था। इसी आधार पर पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच अब काफी तेज हो गई है। ईडी ने इस मुद्दे पर कठोर कदम उठाए हैं।
![de817e33-60c]()
यह मामला भोपाल में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने अपने हाथ में लिया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंकों से करोड़ों की धोखाधड़ी की।
यह धोखाधड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे बैंकों से 188 करोड़ 35 लाख रुपए की गई थी। आरोप है कि कंपनी ने क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया थे। साथ ही, गलत तरीके से व्यापारिक लेन-देन दिखाकर लोन मंजूर करवा लिया था।
ईडी की जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिना लेन-देन के लोन और साख पत्र लिए गए थे। इसके बाद, इन पैसों को एक ही मालिकाना कंपनियों के जाल में बांट दिया गया था। फिर ये पैसे उधारकर्ता कंपनी को वापस भेजे गए थे। इन अवैध गतिविधियों से कई संपत्तियां खरीदी गईं थीं।
ईडी ने इसी मामले में 23 दिसंबर को इंदौर और मुंबई में छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत की गई थी। ईडी के अनुसार, कंपनियों के प्रमोटर स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा पर बैंकों से लिए कर्ज की रकम डायवर्ट करने और शेल कंपनियों के जरिए सायफन करने का आरोप है।
फर्जी लेटर ऑफ क्रेडिट, कैश क्रेडिट ट्रांजैक्शन और नकली बिक्री-खरीद के जरिए लोन का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। छापेमारी में आरोपियों और परिजनों के 20 लाख से अधिक बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए, 23 लाख रुपए से अधिक नकदी जब्त हुई थी।
इसके बाद ईडी ने 12 फरवरी को द मेसर्स रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच की थी। यह मामला दिवंगत कैलाश चंद शाहरा और उनके पुत्र उमेश शाहरा के ग्रुप द्वारा 58 करोड़ के बैंक लोन धोखाधड़ी का था।
ईडी की जांच अभी भी जारी है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में और कौन सी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद आगे की जानकारी मिलने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज | ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलवाने के आरोप, बिना यूनिफॉर्म पहुंचे थे
मध्यप्रदेश: इंदौर प्रशासन को घेरने में जुटे भूमाफिया, तहसीलदार के बाद sdm को उलझाने की कोशिश
MP News: इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही
पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल
de817e33-60c
भोपाल में सीबीआई के जरिए एफआईआर दर्ज
यह धोखाधड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे बैंकों से 188 करोड़ 35 लाख रुपए की गई थी। आरोप है कि कंपनी ने क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया थे। साथ ही, गलत तरीके से व्यापारिक लेन-देन दिखाकर लोन मंजूर करवा लिया था।
कंपनी ने जाली दस्तावेजों से लिए थे लोन
ईडी ने चलाया था तलाशी अभियान
फर्जी लेटर ऑफ क्रेडिट, कैश क्रेडिट ट्रांजैक्शन और नकली बिक्री-खरीद के जरिए लोन का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। छापेमारी में आरोपियों और परिजनों के 20 लाख से अधिक बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए, 23 लाख रुपए से अधिक नकदी जब्त हुई थी।
ED ने शाहरा के रूचि ग्रुप पर की थी कार्रवाई
जांच की प्रक्रिया जारी
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज | ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलवाने के आरोप, बिना यूनिफॉर्म पहुंचे थे
मध्यप्रदेश: इंदौर प्रशासन को घेरने में जुटे भूमाफिया, तहसीलदार के बाद sdm को उलझाने की कोशिश
MP News: इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA