इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात

Sanjay Gupta | Feb 21, 2026, 21:13 IST
Share
Indore Police now filed FIR on the complaint of Congress also
Photograph: (the sootr)

इंदौर में बीजेपी युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

indore. इंदौर गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा और कांग्रेस के बीच हुए बवाल में अब दूसरी एफआईआर हो गई है। इंदौर पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा की शिकायत पर कांग्रेस के 20 पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं पर केस किया, लेकिन कांग्रेस की शिकायत पर अज्ञात पर केस हुआ है।

शिकायतकर्ता संजय बाकलीवाल ने हालांकि 15-20 नाम की लिस्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि हम वीडियो के आधार पर पहले जांच करेंगे। विवेचना होगी और इसके बाद नामजद की जाएगी।



कांग्रेस से यह हुई शिकायत

इंदौर कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने पंढरीनाथ थाने में एफआईआर कराई। इसके लिए शहराधय्क्ष चिंटू चौकसे व अन्य पदाधिकारी भी गए थे। लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 125, 191(2), 296(ए) व 324(2) की धारा के तहत केस दर्ज किया। शिकायत में है कि बीजेपी युवा मोर्चा का कांग्रेस दफ्तर पर घेराव था। हम सभी दफ्तर आ गए दोपहर दो बजे कांग्रेस कार्यालय के पास मछली बाजार पर कुछ अज्ञात लोग एकत्र हुए और गालियां देने लगे। उनकी ओर से पथराव हुआ इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अक्षय पवार, विजय घायल हुए।

बाकलीवाल ने कहा, 15-20 नाम दिए थे

बाकलीवाल ने द सूत्र से कहा कि हमने पुलिस को युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा सहित 15-20 नाम की लिस्ट दी थी जिन्होंने दफ्तर के बाहर पथराव किया। लेकिन पुलिस ने नामजद केस दर्ज करने से मना कर दिया और कहा कि पहले विवेचना करेंगे। इसके बाद नामजद केस होगा।

कांग्रेस के इन पदाधिकारियों पर किया केस

इसके पहले बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आवेश राठौर की शिकायत पर कांग्रेस पदाधिकारियों पर केस हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद राजू भदौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान, जुनैद पर नामजद केस हुआ है। इसके साथ ही अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को भी इसमें बिना नाम के एफआईआर में ओपन रखा है।

कांग्रेसियों पर इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

कांग्रेस के सभी आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 189(1), 189(4), 189(9), 191(1), 296(ए), 61(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। यह धाराएं संगठित होने, दंगा करने, किसी को नुकसान पहुंचाने आदि से जुड़ी हुई है।

यह लिखा है एफआईआर में

एफआईआर में है कि दिल्ली में हुई एआई कांफ्रेंस के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की छवि धूमिल करने के लिए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 21 फरवरी को शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष सौगात मिश्रा, मनोज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मछली बाजार चौराहे से पीवाय रोज रोड पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया।

इसी दौरान कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे वहां आए और युवा मोर्चा व महिला कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां दी। अपने साथी अमित पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, सादिक खान आधि से कहा गया कि कोई पीछे नहीं हटेगा। इनके द्वारा पत्थर, ईंट, फर्सी, बाटल में भरे द्वव से हमला किया गया। महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। इसमें कई लोगों को चोट आई। इन पर सख्त कार्रवाई हो।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू, जिलाध्यक्ष विपिन, महिला मोर्चा मिमरोट सहित 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस

एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

एमपी फ्लाइंग क्लब को 12 साल पुराने प्लेन क्रैश में झटका, एक पायलट की हुई थी मौत

एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट



Tags:
  • इंदौर कांग्रेस
  • एफआईआर
  • बीजेपी युवा मोर्चा
  • विपिन वानखेड़े
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं