/sootr/media/media_files/2026/02/21/kbc-controversy-amitabh-bachchan-sony-tv-case-nagda-city-remark-2026-02-21-13-28-44.jpg)
मशहूर सोनी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के नागदा शहर के लोग अमिताभ बच्चन से नाराज हैं। शो के एक एपिसोड (23 दिसंबर 2025) में अमिताभ ने नागदा पर टिप्पणी की थी।
उन्होंने नागदा को 'पानी की समस्या वाला छोटा गांव' बताया था। नागदा के निवासियों का कहना है कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है।
नागदा असल में एक विकसित और बड़ा औद्योगिक शहर है। लोगों का मानना है कि इससे शहर की छवि खराब हुई है। वहां के वकीलों ने अब इस मामले में कानूनी कदम उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया है।
स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है- शहरवासी
इस मामले में नागदा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में एक औपचारिक परिवाद (Complaint) दायर किया गया है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवाद को स्वीकार कर लिया है।
इस मामले में नागदा के निवासियों का कहना है कि शहर में पानी का संकट उस स्तर का नहीं है जैसा केबीसी में चित्रित किया गया है। इसे 'गांव' कहना शहरवासियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना है।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/21/amitabh-bachchan-kbc-1_1771648682-2026-02-21-13-38-17.jpg)
CIS में मामला दर्ज और थाने से रिपोर्ट तलब
अदालत ने इस मामले को केस इंफॉर्मेशन सिस्टम (Case Information System - CIS) में दर्ज करने का आदेश दिया है। नियम के मुताबिक हर नए केस को इस सिस्टम में दर्ज करना जरूरी है।
कोर्ट ने संबंधित पुलिस थाने से इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। अब मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को की जाएगी। पुलिस को तय समय में अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
बता दें कि किसी भी सिविल या क्रिमिनल केस को अदालत में दाखिल करने के बाद उसे सीआईएस में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा एक्सेप्ट किया जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।
सोनी पिक्चर्स के सीईओ भी लपेटे में
वकील लक्ष्मण सुंदरा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। सोनी पिक्चर्स (SONY TV ) के सीईओ गौरव बैनर्जी को भी आरोपी बनाया गया है।
याचिका में भ्रामक जानकारी फैलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। वकील ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
शहर की गलत छवि दिखाने पर उचित सजा की मांग की गई है।
क्यों आपत्तिजनक है यह टिप्पणी?
बड़ा औद्योगिक शहर: नागदा मालवा इलाके का एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब है, जहां कई बड़ी कंपनियां और फैक्ट्रियां हैं।
महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन: यह एक बड़ा रेलवे स्टेशन है, जो देश के कई बड़े शहरों को आपस में जोड़ता है।
बड़ी आबादी: यहां की जनसंख्या 1.5 लाख से ज्यादा है, इसलिए इसे 'छोटा गांव' कहना बिल्कुल गलत है।
जिला बनाने की मांग: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद तीन बार नागदा को जिला बनाने का ऐलान कर चुके हैं।
ये खबरें भी पढें...
जबलपुर हाईकोर्ट को समय पर नहीं दिया जवाब, संयुक्त संचालक को किया निलंबित
जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संवेदनशील रास्तों से निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा
27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us