इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस पथराव में घायल दो विरोधी नेता अस्पताल में मिले, बोले- ऐसा नहीं होना था

Sanjay Gupta | Feb 22, 2026, 14:22 IST
Share
indore vipin wankhede meets bindu chauhan hospital photo
indore vipin wankhede meets bindu chauhan hospital photo

इंदौर के गांधी भवन के बाहर शनिवार को भारी बवाल और हिंसा हुई थी। इस घटना में भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए थे। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

Indore. इंदौर में शनिवार 21 फरवरी को कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन के बाहर जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल के बाद एक सुकून देने वाली फोटो सामने आई है। यह फोटो घटना में घायल कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष बिंदु चौहान की है। फिलहाल दोनों एक ही अस्पताल केयर सीएचएल में भर्ती है।

वानखेड़े सुबह बिंदु सिंह से मिलने पहुंचे

शनिवार के बवाल में जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को सिर पर पत्थर लगा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बिंदु चौहान को भी चेहरे पर पत्थर लगा था जिससे वो लहूलुहान हो गई थी। दोनों अस्पताल में भर्ती थे। रविवार, 22 फरवरी की सुबह वानखेड़े अपने कक्ष 405 से बिंदु चौहान के कक्ष 320 में मिलने के लिए गए थे और उनका हालचाल पूछा था।

74bf2469-712
74bf2469-712

दोनों बोले ऐसा नहीं होना था

दोनों के बीच विवाद को लेकर बात हुई थी। वानखेड़े ने कहा कि ऐसा नहीं होना था। इंदौर की अपनी छवि और संस्कार है यह गलत हुआ है। इस पर बिंदु ने भी कहा कि हां यह नहीं होना चाहिए था। विचारों का विरोध अलग बात है लेकिन पथराव जैसे विवाद नहीं होना चाहिए थे। दोनों ने ही कहा कि यह गलत हुआ है।

विपिन ने फोटो, मैसेज डाला

वहीं विपिन ने इस मुलाकात पर फोटो और मैसेज डाला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इंदौर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष बिंदु सि्ंह चौहान से आत्मीय भेंट कर स्वास्थ्य का हाल जाना। यह हमारी पार्टी के संस्कार है और इंदौर की संस्कृति है। सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला व अन्य कई बीजेपी नेता भी बिंदु सिंह चौहान से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।

3a485d8f-648
3a485d8f-648

वानखेड़े नामजद आरोपी, कांग्रेस ने भी बिंदु का नाम दिया

इस घटना के बाद बीजेपी की ओर से एक एफआईआर कराई गई है। इस एफआईआर में वानखेड़े नामजद आरोपी बनाए गए हैं। वहीं पंढरीनाथ थाने में कांग्रेस के आवेदन पर अज्ञात पर केस हुआ है। हालांकि कांग्रेस ने आवेदन में बीजेपी के 32 नेताओं के नाम दिए हैं। इसमें बिंदु सिंह चौहान भी शामिल है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज: पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस

इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात

एमपी न्यूज: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!

दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वालों पर एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 37 कर्मचारियों पर एफआईआर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • सांसद शंकर लालवानी
  • बीजेपी नेता
  • पथराव
  • कांग्रेस दफ्तर
  • गांधी भवन
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • विपिन वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती