MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, दतिया उपचुनाव में 71.44% वोटिंग
दतिया उपचुनाव में 71.44% वोटिंग, कम मतदान ने बढ़ाई BJP-कांग्रेस की चिंता
दतिया विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा वोटिंग प्रतिशत को लेकर है। शाम 6 बजे तक सिर्फ 71.44% मतदान दर्ज हुआ, जो 2023 के विधानसभा चुनाव में हुए करीब 79% मतदान से काफी कम रहा। कम मतदान ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कम वोटिंग का फायदा आखिर किसे मिलेगा? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
OBC आरक्षण: 1982 की रिपोर्ट और 2022 के डेटा पर घिरी सरकार की दलील
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े बहुचर्चित मामले में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सरकार की दलीलों पर अदालत ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के समक्ष पहले लंच तक ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत से अधिक किए जाने के पक्ष में विस्तृत बहस हुई। लंच के बाद राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केएम नटराजन ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान अदालत ने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि 2019 में आरक्षण संशोधन करते समय सरकार ने किन आधारों और किस ताजा क्वांटिफिएबल डेटा पर भरोसा किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नमाज के लिए भोजशाला के पास दो सर्वे नंबर या निजी जमीन देने का आदेश
धार भोजशाला के पास नमाज को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें दो सर्वे नंबर बताए गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इन सर्वे नंबर या कोई निजी जमीन जो भी पास में हो और सहमति बने। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
केला फसल के किसानों को राहत, सीएम मोहन यादव ने खाते में ट्रांसफर किया मुआवजा
बुरहानपुर जिले के 8115 किसानों को मुआवजे की बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 107 करोड़ 72 लाख रुपए भेजे। यह राशि मई और जून में आंधी से तबाह केला फसल के नुकसान की भरपाई के लिए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शहराध्यक्ष इंदौर चिंटू चौकसे को बुलाया थाने, फरवरी में BJP-कांग्रेस के बीच पथराव का मामला
इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे पंढरीनाथ थाने पर तलब हुए हैं। चिंटू चौकसे को पांच घंटे से थाने बैठा रखा है। चिंटू को दोपहर साढ़े तीन बजे थाने पर बुलाया था तभी से पूछताछ चल रही है। मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व शहराध्यक्ष विपिन बाकलीवाल सहित अन्य नेता मौजूद है। मामला फरवरी में गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुए उपद्रव का है। इसमें कांग्रेस के 20 नेताओं पर 21 फरवरी को नामजद एफआईआर हुई थी, इसमें चिंटू भी आरोपी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजगढ़ में मंत्री का अल्टीमेटम, कोचिंगबाज सरकारी शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई
राजगढ़ के ब्यावरा में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने निजी कोचिंग चलाने वाले सरकारी शिक्षकों पर दो दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। सीईओ-डीईओ को मंच से ही चेतावनी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी मतदाता सूची से हटे 28 लाख नाम, अब नई वोटर लिस्ट से होंगे चुनाव
मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची से 28 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अकेले भोपाल से 1.25 लाख नाम कटे हैं। अब नई और सही वोटर लिस्ट के आधार पर ही आने वाले समय में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एक बार फिर चर्चा में हर्षा रिछारिया, कहा-महिलाओं के लिए कोई आश्रम सुरक्षित नहीं
एमपी टॉप न्यूज:पूर्व मॉडल और इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षानंद गिरि (हर्षा रिछारिया) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई आश्रम सुरक्षित नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:देश में सफाई में सिरमौर इंदौर में अब कचरा वाहन को कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में नहीं चलाएगा। निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ड्राइवर शराब के नशे में ही यह वाहन चलाते हैं। इससे आए दिन एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। इसके बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने 60 ब्रेथ एनालाइजरों की खरीदी कराई है। इससे ड्राइवर की जांच की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...