नमाज के लिए भोजशाला के पास दो सर्वे नंबर या निजी जमीन देने का आदेश

Sanjay Gupta | Jul 30, 2026, 16:13 IST
Share
नमाज के लिए भोजशाला के पास दो सर्वे नंबर
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. धार भोजशाला के पास नमाज को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें दो सर्वे नंबर बताए गए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इन सर्वे नंबर या कोई निजी जमीन जो भी पास में हो और सहमति बने।

धार भोजशाला के पास जमीन की मांग कर रहे मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें दो सर्वे नंबर 596 व 611 बताए गए जो भोजशाला करीब है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने फिर से खिलजी दरगाह के पास जमीन देने की मांग रखी। इस पर शासन पक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था का हवाला दिया गया।

यह दो सर्वे नंबर बताए गए

जिला प्रशासन द्वारा दो सर्वे नंबर भोजशाला के पास बताए गए हैं। इसमें एक सर्वे नंबर 596 और दूसरा 611 बताया जा रहा है। यह भोजशाला के पास है। मोटे तौर पर सर्वे नंबर 596 देने की बात उठी है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह दिए आदेश

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि मुस्लिम पक्ष और सभी की सहमति से इन सर्वे नंबर या पास के किसी भी निजी जमीन को अधिग्रहित करते हुए जुमे की नमाज के लिए दोपहर 1 से तीन बजे तक यह जमीन उपलब्ध कराई जाए और प्रशासन इसकी व्यवस्थाएं कराए।

बताया जा रहा है कि अब गुरुवार शाम को ही जिला प्रशासन के साथ ही मुस्लिम व अन्य पक्षों की बैठक हो सकती है और इसमें जमीन को लेकर फैसला कर लिया जाएगा। इससे शुक्रवार की नमाज की अदा हो सकेगी।

धार्मिक अधिकार नहीं रोके जा सकते: जस्टिस बागची

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि धार्मिक अधिकार मौजूद हैं... कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य का संवैधानिक दायित्व है। सिर्फ कानून-व्यवस्था की आशंका के आधार पर लोगों के धार्मिक अधिकार नहीं रोके जा सकते।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में दोनों पक्ष आपसी सहमति से कोई दूसरा उपयुक्त स्थान तय कर लेते हैं, तो उस पर भी कोई रोक नहीं होगी। यह आदेश मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर आया, जिसमें हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार की नमाज के लिए भोजशाला के पास वैकल्पिक स्थान उपलब्ध हुआ

order issued allocate bhojshala namaz
order issued allocate bhojshala namaz

इसके पहले 40 पीर की जगह देखी थी

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के 17 जुलाई को आए लिखित आदेश के बाद प्रशासन ने 40 पीर जगह देखी थी। लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इसे दूर बताते हुए नमाज करने से मना कर दिया था। इसके बाद से ही जमीन कोे लेकर असमंजस था।

ये खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट

धार भोजशाला में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं, पास की जमीन पर कर सकेंगे जुमे की नमाज

महाकाल लोक की तर्ज पर सरस्वती लोक: धार भोजशाला परिसर की हो रही ड्रोन से मैपिंग

721 साल बाद पहली बार धार भोजशाला में होगी महाआरती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • नमाज
  • भोजशाला
  • दरगाह
  • धार भोजशाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान