धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट

Sanjay Gupta | Jul 27, 2026, 22:17 IST
Share
धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित
धार भोजशाला के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित

धार भोजशाला मामले में नमाज की जगह को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई को केस लिस्ट हुआ है। वहीं इसके पहले जिला प्रशासन धार ने नमाज के लिए दो और वैकल्पिक जगह तय की है।

Indore. धार भोजशाला मामले में लगी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 जुलाई को लिखित आदेश दिया था। इसमें था कि भोजशाला के पास सटकर या निकट जुमे की नमाज के लिए जगह दी जाए।

नमाज के लिए दोपहर एक से तीन बजे तक का समय रहेगा। जिला प्रशासन धार ने 40 पीर जगह तय की थी। इसे मुस्लिम समाज ने नकार दिया। इसके बाद 17 और 24 जुलाई को नमाज नहीं हो सकी। अब प्रशासन ने दो और जगह तय की है।

यह जगह तय की गई है

जानकारी के अनुसार सर्वे नंबर 509 जगह चिन्हित की गई है, जो भोजशाला से करीब 850 मीटर दूरी पर है। वहीं एक अन्य जगह सर्वे नंबर 639 बताया जा रहा है जो भोजशाला से 500 से 550 मीटर दूर स्थित है। हालांकि यह जगह करीब आधा बीघा है, वहीं सर्वे नंबर 509 की जगह करीब डेढ़ बीघा है। यहां पर प्रशासन ने साफ-सफाई और जमीन समतलीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि मुस्लिम समाज की अभी इन जगह को लेकर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

40 पीर जगह को लेकर यह थी आपत्ति

इसके पहले मुस्लिम समाज ने धार प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई 40 पीर की जगह को काफी दूर (करीब डेढ़ किमी) बताते हुए खारिज कर दी थी। इसके बाद फिर एक याचिका दायर हो गई। इसमें शासन पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि और पास में जगह देखी जा रही है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो आदेश दिया है भोजशाला परिसर से सटकर या निकट जगह का पालन किया जाए। लेकिन असहमति के बीच में मामला फंसा हुआ है।

यहां जगह चाहता है मुस्लिम समाज

मुस्लिम समाज धार प्रशासन से धार भोजशाला परिसर से लगे हुए दांये ओर खिलजी दरगाह की जगह मांग रहा है। लेकिन प्रशासन का तर्क है कि इससे आगे जाकर कानून व्यवस्था की समस्या होगी। परिसर में भी आने-जाने के लिए यह रास्ता है, ऐसे में आगे जाकर अलग समस्या आएगी। इसलिए यह जगह दिया जाना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें...

भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार, नमाज के लिए पास में जगह देने के लिए मनाएंगे

धार की भोजशाला में नमाज की जगह पर विवाद गहराया, मुस्लिम पक्ष नहीं जाएगा 40 पीर

नमाज के लिए भोजशाला से दूर चालीस पीर दी जगह, मुस्लिम समाज नहीं गया

Tags:
  • मुस्लिम समाज
  • नमाज
  • धार भोजशाला
  • भोजशाला परिसर
  • धार भोजशाला परिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती