mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

Sanjay Dhiman | Sootr Creatives | Published:
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार
MP Top News: News you can use... Mohan government to spend 1 lakh crore on development.
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...विकास पर एक लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित, अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

mp top news

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

मध्यप्रदेश सरकार कर्ज को लेकर राज्य सरकार ने नए आंकड़े जारी किए हैं। सरकार के मुताबिक, सितंबर 2026 तक आरबीआई से कर्ज के रूप में 37 हजार 400 करोड़ रुपए लिए गए हैं। मध्य प्रदेश की 2026-27 के लिए उधार लेने की सीमा ..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद

भोपाल के कई अस्पतालों का पैसा आयुष्मान योजना में अटका हुआ है। अस्पतालों का औसतन डेढ़ से दो करोड़ रुपए बकाया है। इसी वजह से संगठनों ने आंदोलन का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, आईएमए अध्यक्ष डॉ. भजनलाल शरणागत ने समस्याएं बताई है। उनके अनुसार पुराने और वर्तमान पोर्टल पर भुगतान अटका हुआ है। इसके अलावा सीपीडी स्तर पर भी कई क्लेम लंबे समय से अटके हुए हैं। क्लेम रिजेक्शन..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

धार जिला की धरमपुरी विधानसभा के BJP विधायक कालू सिंह ठाकुर करेंगे भूख हड़ताल। वे 9 अक्टूबर 2026 से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के निवास पर बैठेंगे। आरोप है कि सीएमओ माया मंडलोई पर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे भाजपा की आपसी खींचतान बताया है। उनके मुताबिक इस खींचतान में आम जनता पिस रही है।..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन

ग्वालियर के साडा इलाके में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनने जा रहा है। इसके भूमिपूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर को मेला ग्राउंड में रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच सकते हैं..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। एथलीट्स ने शूटिंग, हॉकी और वाटर स्पोर्ट्स में भी जोरदार प्रदर्शन किया।मध्य प्रदेश ने कुल 11 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। साल 2023 के 9 मेडल के मुकाबले..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं

उज्जैन की शाही मस्जिद में रिमूवल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक मीनार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस का कोई स्थानीय नेता उनके साथ नहीं था। पार्टी के जिलाध्यक्ष..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

indore. मप्र लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के तीसरे चरण की भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 11 और दोपहर 1 से चार बजे के बीच में हुई। उधर आयोग अब इसके दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट जारी करने..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...



अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले-मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन महाकाल मंदिर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। इसके पहले उन्होंने अंग्रेजी कहावत का हवाला देकर अपनी बात समझाई हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद को 50 साल का मानते हैं। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा, दान और निर्माण खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं।..खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें...

Tags:
  • mp top news
  • भाजपा विधायक कालू सिंह
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आयुष्मान योजना
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एशियन गेम्स 2026
  • उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
  • MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • दिग्विजय सिंह